हादसा: चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड में  भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।      नैनीताल जिले में भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में जाती एक कार में आग लग गई। काले रंग की मारुति सियाज कार में […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड में 

भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में एक चलती कार में आग लग गई, जिसमें बैठी सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

     नैनीताल जिले में भीमताल से हल्द्वानी मार्ग में जाती एक कार में आग लग गई। काले रंग की मारुति सियाज कार में तीन महिलाएं और एक युवक बैठा था। बताया जा रहा है कि कार में ब्रेक नहीं लगा और कार से धुंआ निकलना शुरू हो गया था। इसके बाद चालक ने कार को जैसे ही सड़क के किनारे लगाया तो कार में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने कार में पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। दमकल कर्मीयों ने आकर आग को बुझाया। फिलहाल सभी सवार सुरक्षित हैं। हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। फिलहाल भीमताल पुलिस ने जाम खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts