बड़ी खबर: विजिलेंस ने CMO में मारा छापा। एसीएमओ और लेखाकार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार

उधम सिंह नगर में  विजिलेंस की टीम ने CMO दफ्तर में छापा मारकर ACMO तपन कुमार शर्मा समेत लेखाकार अनिल जोशी को 16,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  विजिलेंस की टीम ने आज सोमवार को रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (CMO) में छापा मारा। टीम ने यहां ACMO डॉ. तपन कुमार […]

उधम सिंह नगर में  विजिलेंस की टीम ने CMO दफ्तर में छापा मारकर ACMO तपन कुमार शर्मा समेत लेखाकार अनिल जोशी को 16,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 विजिलेंस की टीम ने आज सोमवार को रुद्रपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (CMO) में छापा मारा। टीम ने यहां ACMO डॉ. तपन कुमार शर्मा व लेखाकार अनिल जोशी को 16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस दौरान CMO मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस उराधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से CMO कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

इस मामले में एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा का कहना है कि, कार्यवाही होने के बाद पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। छापेमारी की कार्यवाही से CMO दफ्तर में हड़कंप मच गया।

आज एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायत कर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व० शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रुद्रुपर जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्व० आर.आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ० पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ०प्र० हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला, हल्द्वानी की अदालत में उत्तराखंड : प्रस्तुत किया जाएगा।

शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई।

ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे० का० दीप जोशी, हे० का जगदीश बोरा तथा का० नवीन कुमार सम्मिलित रहे।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts