हादसा: खाई में गिरी पिकअप,युवक के सीने में आर पार हुआ सरिया

सड़क हादसे में युवक के सीने में सरिया आर पार निकल गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कतियागाड़ सुयालबाड़ी के पास कार को टक्कर मारने के बाद पिकअप खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप चालक के सीने के सरिया आरपार निकल गया। जिसे सीएचसी सुयालबाड़ी के […]

सड़क हादसे में युवक के सीने में सरिया आर पार निकल गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कतियागाड़ सुयालबाड़ी के पास कार को टक्कर मारने के बाद पिकअप खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप चालक के सीने के सरिया आरपार निकल गया। जिसे सीएचसी सुयालबाड़ी के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। एसटीएच से इलाज के बाद उसे एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

बृहस्पतिवार दोपहर एक पिकअप बेतालघाट के वर्धो से लमगड़ा को रेता लेकर जा रही थी। वही कतियागाड़ पुल के पास अल्मोड़ा की तरफ को जा रही ऑल्टो कार को टक्कर मारने के बाद पिकअप 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। वही पिकअप चालक अल्मोड़ा के लमगड़ा बस अड्डा निवासी मोहित कुमार (18) पुत्र किशन राम छिटककर गिर गया। वहां निर्माणाधीन पुल के पिलर की सरिया मोहित की छाती से आर-पार निकल गई। पिकअप में सवार राकेश कुमार पुत्र प्रेम राम को मामूली चोट आई हैं। क्वारब चौकी प्रभारी बालकृष्ण आर्य, कांस्टेबल आनंद राणा, प्रेम प्रकाश, गोपाल सिंह और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोहित के शरीर में घुसी सरिया को काटा गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सीएचसी सुयालबाड़ी लाया गया।

डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मोहित को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे एसटीएच हल्द्वानी ले जाया गया। आल्टो कार में सवार शिक्षिका निर्मला नेगी और लता बिष्ट बाल-बाल बच गईं।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts