पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में इन जगहों पर बसेंगे दो नये शहर, केंद्र की मंजूरी

June 7, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड में इन जगहों पर बसेंगे दो नये शहर, केंद्र की मंजूरी
ShareShareShare

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में काशीपुर सहित दो जगहों पर नये शहर बसाने की मंजूरी दे दी है।ये शहर कुमाऊं में काशीपुर और गढ़वाल में डोईवाला के पास बसेंगे। 

उत्तराखंड सरकार के आवास विभाग ने सर्व सुविधायुक्त शहर का प्रेजेंटेशन केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को दिया था,जिस पर केंद्र से सहमति मिल गई है। जल्द ही  केंद्र सरकार की  टीम दोनों जगहों का निरीक्षण करने वाली है।

उत्तराखंड सरकार के मुताबिक कुमाऊं मंडल में एक शहर ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के पास स्थापित किया जाएगा। गढ़वाल मंडल में देहरादून जिले के डोईवाला के पास एक नए शहर की स्थापना होगी। 

2011 की जनगणना के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले की जनसंख्या करीब 17 लाख थी। तब यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर 33.45 प्रतिशत आंकी गई थी।

जबकि देहरादून जिला जो कि उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में आता है। इस जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 2011 में 32.33 प्रतिशत थी। दरअसल ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिलों में जनसंख्या का दबाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर और रुड़की के अलावा बड़े शहर नहीं हैं। ये शहर पहाड़ से हो रहे पलायन का बोझ उठा रहे हैं।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या के बोझ को संतुलित करने के लिए 22 नए शहर बसाना चाहते हैं। सीएम धामी ने पिछले साल नवंबर में ये इच्छा जताई थी। सीएम धामी गढ़वाल मंडल में 12 और कुमाऊं मंडल में 10 नए शहर बसाना चाहते हैं। सीएम धामी की इस योजना पर काम भी चल रहा है। 


Previous Post

Not Found

Next Post

बड़ी खबर: पिटकुल के यह बड़े अधिकारी हुए निलंबित, देखें आदेश

Next Post
ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

बड़ी खबर: पिटकुल के यह बड़े अधिकारी हुए निलंबित, देखें आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट: एएस कोलकाता और आंध्र प्रदेश ने शानदार जीत के साथ किया अगले दौर में प्रवेश
  • हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़: महिला समेत तीन गिरफ्तार। अन्य की तलाश जारी..
  • सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या। आरोपी गिरफ्तार..
  • घर में सो रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गांव में दहशत का माहौल।
  • बड़ी खबर : गेम से मुनाफे का लालच देकर की ठगी, 15 राज्यों में कर चुके है धोखाधड़ी।
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!