UKSSSC पेपरलीक प्रकरण : 184 नकलची अभ्यर्थियों पर लगेगा 5 साल का प्रतिबंध

UKSSSC समूह की भर्तियों में सामने आए 184 नकलचियों को 5 साल के लिए प्रतिबंधित करने की तैयारी में है। यह वही 184 नकलची अभ्यर्थी है जिनकी लिस्ट आयोग द्वारा 10 अप्रैल को जारी करते हुए बताया गया कि इन अभ्यर्थियों द्वारा पेपर लीक प्रकरण में शामिल होना पाया गया है। इससे पहले उत्तराखंड लोक […]

UKSSSC समूह की भर्तियों में सामने आए 184 नकलचियों को 5 साल के लिए प्रतिबंधित करने की तैयारी में है। यह वही 184 नकलची अभ्यर्थी है जिनकी लिस्ट आयोग द्वारा 10 अप्रैल को जारी करते हुए बताया गया कि इन अभ्यर्थियों द्वारा पेपर लीक प्रकरण में शामिल होना पाया गया है।

इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भी पेपर लीक मामले में 105 आरोपियों को प्रतिबंधित किया है।

 Uksssc का एक्ट 24 जून 2014 को जारी हुआ था, इसमें नकल पर कार्रवाई का सीधे अधिकार आयोग को दिया गया था। आयोग शुचिता प्रभावित करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर सकता है। वहीं, अब राज्य में नया नकलरोधी कानून भी लागू हो गया है।

हालांकि अभी सभी 184 नकलची अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी है जिसके जवाब का इंतजार आयोग कर रहा है।

इन नकलचीयों का जवाब मिलने के बाद इन्हें आयोग परीक्षाओं से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर देगा।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts