बड़ी खबर : मसूरी अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आए IAS की मौत

उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग के लिए आए एक एसडीएम अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, शासन-प्रशासन मौत की वजह जानने में जुटा हुआ है। दरअसल,बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 45  अधिकारी आए हुए हैं।  बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों का दल रविवार को मसूरी के […]

उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग के लिए आए एक एसडीएम अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, शासन-प्रशासन मौत की वजह जानने में जुटा हुआ है।

दरअसल,बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 45  अधिकारी आए हुए हैं।

 बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों का दल रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गया था,जिसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक से रास्ते में तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। 

हॉस्पिटल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय एमडी अलामेन बांग्लादेश में एसडीएम की पद पर तैनात है और अपने सहयोगियों के साथ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाली ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे।

 

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts