वायरल वीडियो : मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर बीच सड़क पर हमला, मंत्री और सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को जमकर पीटा

हमले के दौरान मंत्री का कुर्ता फटा, सुरक्षा कर्मी की वर्दी भी फटी सवालिया निशान : मंत्री पर या सिस्टम पर हमला  ऋषिकेश रिपोर्ट -मुकेश कुमार  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी सुरक्षा टीम के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।    सोशल मीडिया पर वायरल होने के […]

  • हमले के दौरान मंत्री का कुर्ता फटा, सुरक्षा कर्मी की वर्दी भी फटी
  • सवालिया निशान : मंत्री पर या सिस्टम पर हमला 

ऋषिकेश

रिपोर्ट -मुकेश कुमार 

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी सुरक्षा टीम के द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जानकारी मिली कि मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम की ओर जा रहे थे, अचानक हरिद्वार हाईवे पर बीच सड़क पर मंत्री को सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा रोका गया और जाम और सड़क की समस्या कही गई। इतने में बात अचानक बढ़ गई और मारपीट की नौबत आ गई। 

वही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि सुरेंद्र नेगी नाम के व्यक्ति के द्वारा उनके साथ सड़क पर रोक कर बदतमीजी की गई और सुरक्षाकर्मी के रोके जाने पर मारधाड़ पर उतर गया,मारधाड़ में उनका कुर्ता भी फट गया और सुरक्षाकर्मी की वर्दी भी फट गई।

हालांकि वीडियो में मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी की टीम व्यक्ति को पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने सुरेंद्र नेगी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं मंत्री ने पूरा घटनाक्रम पुलिस के सामने रखा।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts