बड़ी खबर : सीएम के सुरक्षा गार्ड ने गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक में मिला शव। जानिए मामला

उत्तराखंड में सीएम धामी के सुरक्षा गार्ड ने खुद को ही गोली मार ली है।  घटना साढ़े तीन बजे की है,जहां सीएम धामी के सुरक्षा गार्ड जिनका नाम प्रमोद रावत हैं,उन्होंने सरकारी राइफल से अचानक खुद को ही गोली मार ली है । वह 40वीं बटालियन पीएसी का सिपाही था। सुरक्षा गार्ड का शव सीएम […]

उत्तराखंड में सीएम धामी के सुरक्षा गार्ड ने खुद को ही गोली मार ली है। 

घटना साढ़े तीन बजे की है,जहां सीएम धामी के सुरक्षा गार्ड जिनका नाम प्रमोद रावत हैं,उन्होंने सरकारी राइफल से अचानक खुद को ही गोली मार ली है । वह 40वीं बटालियन पीएसी का सिपाही था।

सुरक्षा गार्ड का शव सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में मिला है।प्रमोद पौड़ी जिले का निवासी था। 

मीडिया रिपोर्ट से जो बातें निकल कर सामने आई है उसके अनुसार बताया जा रहा है कि उसके घर में भागवत थी । जिसके लिए वह लगातार छुट्टी की अपील कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने खुद को ही गोली मार ली।

लेकिन एडीजी प्रशासन अभिनव कुमार ने  मीडिया से बताया कि जहां तक जवान को छुट्टी न मिलने का प्रश्न है तो उसने छुट्टी 16 जून से आगे के लिए आवेदन दिया था जिसमें अभी समय है । 

जवान आर्थिक रूप से और पारिवारिक रूप से भी संपन्न है और कल ही इसके परिजन भी इससे मिलकर वापस लौटे हैं ।

अब मौत के कारणों का यह पता लगाया जा रहा है कि क्या या सुसाइड है या एक्सीडेंटल डेथ है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts