पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

अब डांडा नागराजा को पांचवा धाम बनाने की मांग उठी

April 16, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

मामचन्द शाह

पौड़ी। गढ़वाल के प्रसिद्ध डांडा नागराजा मंदिर में कंडर मेले के अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा मंच और डांडा नागराजा धर्मसभा के अध्यक्ष सुभाष देशवाल ने प्रसिद्ध  सिद्घपीठ डांडा नागराजा मंदिर को उत्तराखंड का पांचवा धाम घोषित करने की मांग की। इससे क्षेत्रवासियों ने भी इस बात का समर्थन करते हुए भगवान नागराजा के जोरदार जयकारे लगाए।

विगत वर्षो की भांति इस बार भी पौड़ी गढ़वाल के कोट ब्लॉक में पड़ने वाले डांडा नागराजा मंदिर में दो गते बैशाख के अवसर पर कंंडर मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने प्राचीन सिद्घपीठ डांडा नागराजा मंदिर को उत्तराखंड का पांचवा धाम घोषित करने की मांग कर गेंद प्रदेश सरकार के पाले में सरका दी है।

अपने पाठकों को बता दें कि इससे पहले टिहरी जनपद के सेम मुखेम और हरिद्वार जनपद स्थित पिरान कलियर को भी प्रदेश के पांचवें धाम के रूप में मान्यता दिलाने की मांग उठ चुकी है।

डांडा नागराजा मंदिर पौड़ी जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर कोट ब्लॉक में स्थित है।  यहां प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को कंडर मेले का आयोजन किया जाता है।  यहां जनपद के सभी इलाकों सहित अन्य जिलों से भी लोग भगवान नागराज के दर्शन करने आते हैं। प्रसाद के रूप में भगवान नागराज को भेली और श्रीफल चढ़ाया जाता है। कुछ लोग अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद नागराजा के मंदिर में  मंदिर में घंटे चढ़ाने आते हैं। मंदिर के चारों ओर पेड़ों पर टांगे गए सैकड़ों-हजारों घंटे लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साक्षात प्रमाण हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश बताते हैं कि मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से भी श्रद्घालु पहुंचे थे। डांडा नागराजा मंदिर में भगवान कृष्ण की पूजा की है। मेले में विभिन्न गांवों के लोग ढोल दमाऊ के मंडाण के साथ आते हैं। इस मेले में सैकड़ों लोग आते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर अपने घरों को लौट जाते हैं। डांडा नागराजा जिस पहाड़ी पर स्थित है, उसके ठीक नीचे ब्यासचट्टी (व्यासघाट) नामक स्थान है, जहां कभी  व्यास जी ने तपस्या करने के लिए चट्टी स्थापित की थी। यहां पर गंगा और नयार नदियों का संगम है। यहीं पर कुंड में भगवान नागराज को स्नान कराया जाता है, उसके बाद उन्हें मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना की जााती है।

 


Previous Post

वीडियो:देखिए कैसे नदी मे डूब रहे लड़कों के लिए देवदूत बनी पुलिस

Next Post

जीरो टोलरेंस: आईएएस की आईएएस और सीएम कार्यालय पर कार्यवाही

Next Post

जीरो टोलरेंस: आईएएस की आईएएस और सीएम कार्यालय पर कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होंगे मतदान
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • No update
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!