पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

एक अध्यक्ष, एक पूर्व अध्यक्ष।एक शहर,एक कार्यक्रम ,लेकिन …

May 16, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
गैरोला गैरोला
पूरे देश मे तीन राज्यो में सिमटी कांग्रेस पार्टी अपने आलाकमान के दिशा निर्देश पर फिर से जनता के बीच उतर कर निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीत कर डूबती नाव की किनारे लाने के प्रयास में लग गयी है । इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचे पूर्व और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अलग-अलग समय पर पार्टी की अगुवाई की, किन्तु दोनों ने एक साथ मंच साझा नही किया। पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के जाने के बाद वर्तमान अध्यक्ष जिला मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे।
उत्तरकाशी पहुंचे पूर्व  प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ किशोर उपाध्याय की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तरकाशी के मंगल घाट पर दो घंटे का धरना देकर गंगा की दुर्दशा पर मोदी सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ प्रीतम सिंह की अगुवाई में नगर की सड़कों पर जनाक्रोश रैली के माध्यम से राज्य सरकार की 14 महीनों की विफलता पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि नई सरकार को कामकाज जमाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पर्याप्त समय दिया किन्तु बीजेपी की राज्य सरकार अपने किसी भी वादे पर कायम नही रह सकी। लिहाजा कांग्रेस पार्टी विपक्ष का धर्म निभाते हुए सरकार से किये कार्यो का ब्यौरा मांगेगी।
गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गंगा के मायके उत्तरकाशी में गंगा की दुर्दशा और मोदी के “गंगा ने बुलाया है” के नारे पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नमामि गंगे में करोड़ों का बजट होने के बाद गंगा के मायके में गंगा में सीवर और गंदे नालों की गंदगी इस कदर गंगा को प्रदूषित कर रही है कि यहाँ आचमन करना भी मुश्किल हो गया है।उन्होंने सरकार पर किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने , शराब माफिया को सहयोग करने का आरोप लगाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि केवल उत्तरकाशी में ही जनता में आक्रोश नही है, बल्कि पूरे उत्तराखंड में जनता bjp सरकार के वादे पूरे नही होने से त्रस्त है। कर्नाटक चुनाव हारने पर प्रीतम बोले कि चुनाव में  हार जीत लगी रहती है किंतु इसके बाद भी वहाँ कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम नही हुआ है। हालांकि उन्होंने बताया कि  देश भर में कांग्रेस की लगातार हो रही हार पर बड़े नेता जरूर चिंतन मनन करेंगे और उनके निर्देशों पर पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव में अपना जबाब देगी।
सूबे में स्थानीय निकाय  चुनावो में बेहतर प्रदर्शन कर कांग्रेस का डूबता विश्वास जनता में फिर से कायम करने के लिए एक बार फिर से कांग्रेस अपने आकाओं के दिशा निर्देश पर जमीन पर उतरने में लगी है, किंतु कर्नाटक में हुई हार ने उनके जनाक्रोश की धार को कुछ तो कुंद कर ही दिया है।

Previous Post

जानिए ये हैं टिहरी झील में हुई कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

Next Post

आठ साल पहले टूटी पेयजल लाइन। फिर नही बनी।पानी का संकट

Next Post

आठ साल पहले टूटी पेयजल लाइन। फिर नही बनी।पानी का संकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • BIS द्वारा पेपर और प्लास्टिक पैकेजिंग मानको पर केंद्रित ‘मानक मंथन’ का आयोजन
  • बड़ी खबर:  सीएम धामी ने 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर्स को दिखाई हरी झंडी..
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..
  • एक्शन: पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल सीमा से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद..
  • बड़ी खबर: प्रदेश के हर ब्लॉक में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल।घटती छात्र संख्या पर सरकार गंभीर..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!