पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

जानिए वीर भड़ों और न्याय की कुर्सी वाली दास्तान

May 24, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
हाथियों के बल वाले वीर भड़ो की याद दिलाती न्याय की कुर्सी। न्याय की कुर्सी के साथ बदलते दौर में हो रहा अन्याय। संरक्षण की दरकार।
गिरीश गैरोला
दादी नानी से कथा कहानियों में सुना था कि पहाड़ों में निवास करने वाले हमारे पुरखे हाथियों जैसे बल और लंबे चौड़े शरीर वाले थे। उनकी शारीरिक शक्ति के कई किस्से आज भी लोक गीतों में मौजूद हैं। वे बलशाली वीर भड़ आज हमारे बीच नही हैं, किंतु उनकी निशानियां आज भी उन्हें याद करने को मजबूर करती है।
उत्तरकाशी से केदारनाथ मोटर मार्ग पर धौंत्री गांव में पौराणिक न्याय की कुर्सी इसी रूप में मौजूद हैं, इनकी बनावट से हमे अहसास हो जाता है कि कुछ पीढ़ियों पूर्व पहाड़ की कंदराओं में निवास करने वाला इंसान कितना बलशाली और तकनीकी रूप में दक्ष रहा होगा।
टिहरी राजशाही के समय जब उत्तरकाशी जनपद भी  टिहरी रियासत का ही एक हिस्सा भर था, उस जमाने से ही इस गांव में ये न्याय की कुर्सी मौजूद है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि टिहरी नरेश की पैदल यात्रा जब इस मार्ग से गुजरती थी तब आसपास के दर्जन भर गांव के लोगों को संबोधित करने के लिए राजा इस न्याय की कुर्सी पर विराजमान होते थे।
कालांतर में टिहरी रियासत के भारत सरकार में विलय के बाद राजशाही विलुप्त  हो गयी। सड़क निर्माण हुए तो  इस न्याय की कुर्सी का उपयोग देव डोलियों के विश्राम के लिए होने लगा। बताते चलें कि पूर्व से ही देव डोलियां पर्व त्योहारों पर गंगा स्नान के लिए यात्रा करती आई हैं।  इसके अलावा विशेष पूजा और सामूहिक देव कार्यो में भी देव डोलियों को इसी न्याय की कुर्सी पर स्थान दिया जाता रहा है। आज जब गांव-गांव  तक सड़क सुविधा हो गयी है और ज्यादातर लोग बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य के लिये गांव से पलायन कर गए हैं, तब से  न्याय की इस  कुर्सी के साथ ही अन्याय होने लगा है। न्याय की इस पौराणिक कुर्सी के चारों तरफ झाड़ियां उगने लगी हैं।
अपने परिवार सहित यहां घूमने आए प्रकृति प्रेमी नंद किशोर सिंह ने आश्चर्य जताया कि वर्षो पूर्व जब आज के जितनी आधुनिक जेसीबी मशीन नही थी,  उस दौर में जब ऋषिकेश से ऊपर सड़के भी नही थी तब इतने बड़े भारी और भारी पत्थरों को तराश कर चिनाई में लगाना कितना मुश्किल रहा होगा,  फिर भी वीर भड़ विशालकाय इंसानों ने अपने पारंपरिक ज्ञान औए ताकत के बल पर इस न्याय की कुर्सी का निर्माण कराया होगा।
गाव के प्राधन पति मोहन लाल बहुगुणा बताते है कि इस स्थान का उपयोग आज भी धार्मिक कार्यो में किया जा रहा है । देव डोलिया आज भी यहाँ विश्राम करती है।इस स्थान को  सूचना केंद के रूप में उपयोग  किया जाता रहा है। ओर टिहरी से उत्तरकाशी तक पहुचने वाले पैदल मार्ग का ये मुख्य पड़ाव  रहा था।
बदलते दौर में अपने पुरखों के शारीरिक बल और तेज दिमाग के  प्रतीक पौराणिक न्याय की कुर्सी आज खुद  उपेक्षा और अन्याय की शिकार है। चार धाम यात्रा मार्ग पर होने के बाद भी पर्यटन विभाग की निगाहों से दूर इस स्थल को सरकारी संरक्षण की दरकार है।

Previous Post

दलित वोट बैंक के लिए विधायक जी की रविदास कथा

Next Post

वीर भड़ और न्याय की कुर्सी का रोचक इतिहास

Next Post

वीर भड़ और न्याय की कुर्सी का रोचक इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: प्रमुख सचिव की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से अफसरों से मांगे पैसे। SSP से शिकायत ..
  • खुलासा: 200 बीघा वन भूमि पर कब्जा। अधिकारियों पर भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप
  • BIS द्वारा पेपर और प्लास्टिक पैकेजिंग मानको पर केंद्रित ‘मानक मंथन’ का आयोजन
  • बड़ी खबर:  सीएम धामी ने 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर्स को दिखाई हरी झंडी..
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!