पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सरकार पर अंधेरे में भ्रष्टाचार और दिन में जीरो टॉलरेंस का मढ़ा आरोप

May 17, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

झूठे आरोपो में न्यायलय की चौखट पर मिला न्याय।

बिरोधियो के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास -पालिका बड़कोट का मामला

गिरीश गैरोला

राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में मंच से भाजपा सरकार में अपने विरोधियों के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए बड़कोट पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष अतोल रावत ने न्याय पालिका पर विस्वास व्यक्त करते हुए बताया कि किस तरह से झूठे आरोप लगाने वालो को मुह की खानी पड़ी। हालांकि उनका कार्यकाल अन्य की तुलना में 9 महीने कम कर दिया गया किन्तु इतने समय भी उन्हें चैन से काम नही करने दिया गया इसके बाद भी वे विचलित नही हुए।

वर्ष 2022 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री बनने की शुभ कामनाओं के साथ उत्तरकाशी के हनुमान चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट नगर पालिका के निवर्तमान चेयर मैन अतोल रावत ने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रॉवत पर दिन में जीरो टॉलरेन्स की बात और साम 6 बजे के बाद सचिवालय और सीएम आवास के आसपास अपने गुर्गों के माध्यम से फ़ाइल क्लियर करने का आरोप लगाया।

गुस्साए अतोल रावत ने कहा कि उन्हें कांग्रेसी होने के चलते पालिका में काम नही करने दिया गया। प्रदेशभर में पालिका का कार्यकाल 5 वर्ष का रहा, जबकि उनकी पालिका बड़कोट को महज 9 महीने कम, अर्थात 4 वर्ष तीन महीने का ही समय दिया गया, किंतु वे भी अंत समय तक डटे रहे और दुश्मनों को  ललकारते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार से बड़कोट पालिका के लिए राजीव गांधी आवास योजना में करोड़ो रुस्वीकृत कराए थे किंतु राजनैतिक प्रतिद्वंदीता के चलते उस धन को शासन स्तर पर रोक कर उसे कर्मचारियों का वेतन में खर्च कर दिया और आवास आवंटन में घपले का आरोप लगाते हुए जांच पर जांच सुरु करवा दी। न्यायालय ने तत्कालीन डीएम की  जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए  कोर्ट ने प्रतीत होना शब्द की व्याख्या करने  और  घोटाले की धनराशि का खुलासा करने के लिए 14 दिन का समय दिया जिसके बाद तत्कालीन  डीएम उत्तरकाशी  ने साफ लिखा कि उक्त मामले में कोई वित्तीय अनियमितता नही हुई है।

जाहिर है कि उन्हें बेवजह परेसान किया गया। उन्होंने bjp के एक विधायक एक पूर्व विधायक और उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष पर अपने खिलाफ षड्यंत्र करने के भी आरोप लगाया। उन्होंने चेतवानी दी कि सरकार चाहे निकाय चुनाव 6 महीने पीछे ले जाय तब भी  कांग्रेस मजबूती से मैदान खड़ी दिखाई देगी हालांकि सरकार ने निकाय में आरक्षण को अपने मॉन माफिक कर चुनावी गणित बिगाड़ने की भरपूर कोशिश की है। फिर भी चुनाव में विरोधियों के कपड़े उतरने तय है।


Previous Post

अल्मोड़ा में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

Next Post

सबसे बड़े खनन घोटाले का खुलासा, राजस्व की चपत

Next Post

सबसे बड़े खनन घोटाले का खुलासा, राजस्व की चपत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: आपदा में आशा बने डीएम बंसल। बटोली गांव पहुंचकर बांटी राहत और सहायता
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी ने की पूर्व डीएफओ किशन चंद के बेटों और पूर्व रेंजर की पत्नी की संपत्ति अटैच..
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध मदरसों पर कोर्ट ने मांगा शपथपत्र। सरकार तय करेगी आगे की भूमिका..
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • गुड न्यूज: खनन प्रभावित क्षेत्रों में शानदार काम के लिए उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार। पढ़िए ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!