पंचायत चुनाव में नया जोश भी मैदान मे

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए 21 से 24 वर्ष तक के युवाओं का बढ- चढ़कर हिस्सा लेना राजनीति के लिए एक अच्छा संदेश माना जा रहा है। नैनीताल जिले में 166 प्रत्याशियों में से डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षित युवा प्रत्याशी क्षेत्र विकास के लिए आगे आए हैं। प्रदेश […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए 21 से 24 वर्ष तक के युवाओं का बढ- चढ़कर हिस्सा लेना राजनीति के लिए एक अच्छा संदेश माना जा रहा है। नैनीताल जिले में 166 प्रत्याशियों में से डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षित युवा प्रत्याशी क्षेत्र विकास के लिए आगे आए हैं।
प्रदेश में पंचायत और ब्लॉक चुनाव अपने चरम पर हैं। नैनीताल जिले में 27 जिला पंचायत सदस्य हैं, जिनका नामांकन नैनीताल में हो रहा है। महिलाओं के लिए कक्षा 8 पास और पुरुषों के लिए कक्षा 10 पास की शिक्षा अनिवार्य है। महिलाओं के फॉर्म आधे दाम में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रति प्रत्याशी चुनाव खर्च की सीमा एक लाख चालीस हजार रुपया रखी गई है।
पंचायत सदस्य के लिए 21 वर्ष से 24 वर्ष तक कि आयु के लिए कुल 18 युवाओं ने नामांकन दाखिल किया है।

पूजा, (21 वर्ष)प्रत्याशी कोटाबाग

इसमें एम.एस.सी.बॉटनी और एम.ए.पोलिटिकल के अलावा कॉमर्स, बी.ए.और बी.एस.सी.के छात्र छात्राएं भी भाग्य आजमा रही हैं। जिले में कुल 166 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें से ओखलकांडा मल्ला से 23 वर्षीय इंटर पास बसंती देवी, ढोलीगांव से 24 वर्षीय इंटर पास प्रेमा गोस्वामी, गैबुआ से 22 वर्षीय आठवी पास पूनम ऐरी, कोटाबाग के तालिया से 22 वर्षीय स्नातक पास मोनिका वर्मा, बड़ौन से 22 वर्षीय स्नातक संगीता चिलवाल और बड़ौन से ही 21 वर्षीय स्नातक पास तुलसी ऐरी।

मोनिका वर्मा, (22वर्ष)प्रत्याशी

इसके अलावा पहाड़पानी के दीनी तल्ली से स्नातक पास 21 वर्षीय प्रियंक मिश्रा, तलिया कोटाबाग से 21 वर्षीय पूजा, ओखलकांडा के ककोड से 22 वर्षीय नीमा देवी उन 18 युवाओं में मौजूद हैं जिन्होंने क्षेत्र के विकास की शपथ उठाई है।

राज्य वित्त आयोग का 2 करोड़ 76 लाख और 86 हजार रुपयों की चार किश्त आती है यानी कुल 11करोड़ 7लाख और 36 हजार की धनराशि पंचायत में आती है। इसमें से सभी खर्चे काटकर लगभग सात करोड़ रुपये विकास में लगाए जाते हैं। पंचायत सदस्य चुनकर पेयजल, ठोस अवशिष्ट, पथ प्रकाश, जल संरक्षण, शौचालय आदि में जरूरत के अनुसार खर्च किये जाते हैं। युवाओं ने बताया कि वो क्षेत्र में जरूरत के अनुसार विकास के लिए तत्पर हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts