वीडियो: नई टिहरी पीएससी में नहीं है डॉक्टर, दूरस्थ क्षेत्रों से आए मरीज परेशान

सुभाष राणा टिहरी जिले में लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां टिहरी के दुरस्त क्षेत्रों से आने वाले आम मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल बौराड़ी को कोरोना के चलते आइसोलेशन में तब्दील कर दिया है और डॉक्टरों को नई टिहरी पीएससी में बैठने के […]

सुभाष राणा

टिहरी जिले में लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां टिहरी के दुरस्त क्षेत्रों से आने वाले आम मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।

जिला अस्पताल बौराड़ी को कोरोना के चलते आइसोलेशन में तब्दील कर दिया है और डॉक्टरों को नई टिहरी पीएससी में बैठने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन नई टिहरी पीएससी में न तो डॉक्टर है और न ही कर्मचारी।

https://youtu.be/DCyz-YVW2pc

दूरस्थ क्षेत्रों से गर्भवती महिलाएं नई टिहरी में प्रसव व चेकअप के लिए पहुंच रही है, लेकिन उनको भी इधर उधर घुमाया जा रहा है, जबकि इमरजेंसी केस भी लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे, जिला अस्पताल से उन मरीजों को नई टिहरी पीएससी भेजा जा रहा है, लेकिन वहां तो डॉक्टर ही मौजूद नहीं है, जबकि पीएससी में बिना डॉक्टर के मरीजों की पर्ची बनाई जा रही है। दूरदराज से पहुंचे आम मरीज भटकने को मजबूर हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts