वीडियो : विधायक के आह्वान पर पहाड़ी लोकल सब्जियों की बढ़ी मांग। नजीबाबाद की थमी बिक्री

नवल खाली कोरोना की महामारी के बीच जब से जमाती शब्द का एक धर्म विशेष से कनेक्शन जुड़ा है, तब से पहाड़ी इलाकों  में नजीबाबाद से आने वाली सब्जियों से भी लोग परहेज करने लगे हैं। इसी कड़ी में आज सोशियल मीडिया में चमोली जिले के पीपलकोटी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमे […]

नवल खाली

कोरोना की महामारी के बीच जब से जमाती शब्द का एक धर्म विशेष से कनेक्शन जुड़ा है, तब से पहाड़ी इलाकों  में नजीबाबाद से आने वाली सब्जियों से भी लोग परहेज करने लगे हैं।

इसी कड़ी में आज सोशियल मीडिया में चमोली जिले के पीपलकोटी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमे स्थानीय सब्जी विक्रेताओं ने दुकान के बाहर तख्ती चस्पा करके लिखा है कि पहाड़ी सब्जी की दुकान।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/vmvLSyLwAX8

वहीं कोरोना की महामारी के बाद लोगो के मन में इन सब्जियों के प्रति एक डर का भाव बैठ गया है।
बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने तो बाकायदा एक फेसबुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि सब्जियां सोच समझकर लें, पहाड़ी सब्जियों को तरजीह दें।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/Amh7SaRnzpo

स्थानीय सब्जी और फल विक्रेता इस बात को भी स्वीकार करते दिख रहे हैं कि नजीबाबाद से आई सब्जियां नही बिक पा रही हैं और लोग इनसे परहेज भी कर रहे हैं।
वहीं सब्जी विक्रेताओं का ये भी कहना है कि पहाड़ी सब्जियों का उत्पादन काफी कम हो रहा है, क्योंकि सरकार बीजों और खाद में मदद नहीं करती।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/NrPWLb3EReg

जमातियों में कोरोना मरीजों की सँख्या बढ़ने के कारण पहाड़ों ही नहीं, बल्कि शहरों में भी लोग सब्जियां खरीदने से कतरा रहे हैं, क्योंकि सब्जी के व्यापार से लगभग 90प्रतिशत मुस्लिम समाज के लोग जुड़े हैं । ऐसे में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों द्वारा सब्जियों पर थूक लगाने के वीडियो वायरल होने के बाद की वजह से लोगों में एक डर बैठ गया है।
पर सवाल तो ये भी है कि पहाड़ों में बंदर और सुंअरों से कैसे काश्तकारों की खेती बचाई जाय?
इसके लिए सरकार क्या पुख्ता इंतजाम करती आ रही है या क्या इंताज़ाम भविष्य में करेगी? क्योंकि अभी पहाड़ों में उगाई जाने वाली सब्जी से सिर्फ 25% लोगों की ही पूर्ति हो पायेगी।
ऐसे में सरकार को सिर्फ स्थानीय फल, सब्जियों को तरजीह देने की अपील कितने दिनों तक चलती है, ये भी देखने वाली बात होगी।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts