दुल्हन की अटकी विदाई। दहेज के आरोप में क्रॉस तहरीर

दुल्हन की अटकी विदाई। दहेज के आरोप में क्रॉस तहरीर   रूड़की। बँधा रोड़ पर रहने वाले एक परिवार में आज खुशी मातम में बदल गई। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। दरअसल पूरा मामला रूड़की के बँधा रोड का है जहाँ एक बाप ने अपनी लाडली का निकाह 25 जुलाई को रुड़की […]

दुल्हन की अटकी विदाई। दहेज के आरोप में क्रॉस तहरीर

 

रूड़की। बँधा रोड़ पर रहने वाले एक परिवार में आज खुशी मातम में बदल गई। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। दरअसल पूरा मामला रूड़की के बँधा रोड का है जहाँ एक बाप ने अपनी लाडली का निकाह 25 जुलाई को रुड़की के ही बिझोली गांव के रहने वाले एक युवक से कर दिया था। जिसकी रुखसती आज होनी थी, शादी की पूरी तैयारी भी कर ली गई थी, पूरी गली सजाई गई, सभी दावती दावत भी खा रहे थे और दहेज भी चार दिन पहले ही लड़के वालों को पहुंचा दिया गया था।

लेकिन आज जब सारी तैयारी पूरी थी और लड़की भी दुल्हन बनी बैठी थी, तो लड़के वालों ने एन टाइम पर बारात लाने से मना कर दिया। जिसके बाद पूरे घर मे कोहराम मच गया जो दावती खाना खा चुके थे वह तो ठीक पर जिन्होंने नही खाया था वह सब सुनकर बिना खाये वापस लौट गए। जिसके बाद दुल्हन के परिजन रूड़की कोतवाली पहुँचे और वहाँ अपनी पीड़ा सुनाई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षो को बुलाकर जाँच करने में जुटी हुई है।

वहीं सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, लड़की पक्ष की तरफ से लड़के पक्ष पर दहेज के आरोप लगा तहरीर दी गयी है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आई है। दोनों पक्षों में आपसी समझौते की बात चल रही है। यदि समझौता नही होता है तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts