नैनिताल में वर्चस्व को लेकर दो मुर्गों की भिड़ंत

नैनिताल में वर्चस्व को लेकर दो मुर्गों की भिड़ंत रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में वर्चस्व को लेकर दो मुर्गों के बीच भयानक लड़ाई हो गई। जंगली मुर्गे के क्षेत्र में दूसरा पहाड़ी मुर्गा आने से हुआ बबल, जिसे वहां मौजूद लोगों ने एकटक होकर देखा। नैनीताल में मल्लीताल के बूचड़खाने में राजेंद्र […]

नैनिताल में वर्चस्व को लेकर दो मुर्गों की भिड़ंत

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में वर्चस्व को लेकर दो मुर्गों के बीच भयानक लड़ाई हो गई। जंगली मुर्गे के क्षेत्र में दूसरा पहाड़ी मुर्गा आने से हुआ बबल, जिसे वहां मौजूद लोगों ने एकटक होकर देखा। नैनीताल में मल्लीताल के बूचड़खाने में राजेंद्र प्रसाद ने पिछले आठ वर्षों से एक जंगली मुर्गा पाल रखा है। जंगल से लगे गांव में मुर्गा लावारिस हालात में मिलने के बाद नैनीताल लाया गया, जहां उसका बहुत अच्छे से लालन पालन किया गया।

लाल, पीले, नीले और कई रंगों से भरा जंगली मुर्गा आम आदमी के बीच रहकर घुल मिल गया। आज पड़ोस का एक व्यवसायी दूसरा काला रंग का पहाड़ी मुर्गे का जोड़ा ले आया। जंगली मुर्गे को ये अच्छा नहीं लगा और उसने काले मुर्गे पर हमला बोल दिया। दोनों मुर्गों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसे वहाँ मौजूद कई लोगों ने खड़े होकर देखा। दोनों मुर्गों के बीच जबरदस्त भिड़ंत से दोनों मुर्गे लहूलुहान हो गए। कुछ देर की भिड़ंत के बाद मुर्गों के मालिकों ने उन्हें पकड़कर दूर किया और उनका उपचार किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि, कुछ समय के बाद दोनों मुर्गे दोस्त हो जाएंगे।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts