व्यापार मण्डल के सदस्यों ने कोतवाली में हंगामा काटा, कोतवाली में ही जड़ दिए थप्पड़

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में व्यापारी को पीटने वाले बाप बेटे को व्यापारियों ने कोतवाली में ही थप्पड़ जड़ दिए । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है ।           नैनीताल की मॉल रोड में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने वाले वृद्ध को उसी क्षेत्र में […]

रिपोर्ट (कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में व्यापारी को पीटने वाले बाप बेटे को व्यापारियों ने कोतवाली में ही थप्पड़ जड़ दिए । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है ।

          नैनीताल की मॉल रोड में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाने वाले वृद्ध को उसी क्षेत्र में फड़ लगाने वाले बाप बेटों ने सोमवार शाम छोटी सी बात पर बेरहमी से पीट दिया । आरोपी वृद्ध व्यापारी की दुकान के आगे फड़ लगाकर गिफ्ट आइटम बेचते हैं ।घटना के बाद व्यापारियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कोतवाली में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की । मल्लीताल व्यापार मण्डल के सदस्यों ने कोतवाली में हंगामा काटा, जिसके बााद पुलिस आरोपी बाप बेटे को कोतवाली ले आई । कोतवाली में बात चल ही रही थी की उत्साहित व्यापारियों ने आरोपी बेटे को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए । पुलिस ने बमुश्किल बीच बचाव कर दोनों पक्षों को दूर किया । व्यापारियों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी । पुलिस ने आरोपी बाप बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts