जन्मदिन पर केक न काटकर असहायों व ट्रक ड्राइवरों के लिये सतपुली पुलिस को दिए 25 फ़ूड पैकेट

इंद्रजीत असवाल सतपुली :  कोविड कर्फ्यू की वजह से ढाबे बन्द है, ऐसे में ट्रक ड्राइवर जो खादय सामग्री सब्जियां पहाड़ तक पहुचा रहे हैं।  उन्हें कई बार भूखा ही दिन काटना पड़ रहा है। कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका में ट्रक ड्राइवर व मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिये अभी तक कोई भी […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली : 

कोविड कर्फ्यू की वजह से ढाबे बन्द है, ऐसे में ट्रक ड्राइवर जो खादय सामग्री सब्जियां पहाड़ तक पहुचा रहे हैं।  उन्हें कई बार भूखा ही दिन काटना पड़ रहा है।

कोरोना महामारी में महत्वपूर्ण भूमिका में ट्रक ड्राइवर व मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिये अभी तक कोई भी समाजसेवी नेता जनप्रतिनिधि नहीं आया।

अभी तक सतपुली पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवरों को भोजन पैकेट दिये जा रहे है, इसी कारण गौरव ने भी इस तरह से जन्मदिन मनाने की सोची ।

ऐसे में सतपुली नगर पंचायत में ध्याडी दार मजदूर हर्ष वर्धन गौड़ ने अपने बेटे गौरव के जन्मदिन पर घर मे भोजन बनाकर ट्रक ड्राइवरों व असहायों के लिए पुलिस के पास दिया।

हर्ष वर्धन गौड ने बताया कि, उनके बेटे गौरव ने कहा हैं उनके जन्मदिन पर केक काटने से केवल परिवार वाले ही खाएंगे, लेकिन यदि इस कोरोना महामारी में भोजनालय खुले न होने से जो गाड़ी वाले भूखे कार्य कर रहे हैं उनके लिये अपने जन्मदिन की पार्टी के रूप में भोजन पैकेट दिये जाये ।

थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने हर्षवर्धन गौड़ की सराहना की और उनके बेटे को दी जन्म दिन की बधाई दी ।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts