फजीहत : केदारनाथ पंहुचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का जमकर हुआ विरोध। नहीं करने दिये दर्शन

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे, जहां उनका तीर्थपुरोहित समाज ने जमकर विरोध किया। देखें वीडियो: टीएसआर राज में बनाए गए देवस्थानम बोर्ड के लगातार विरोध और राज्य सरकार के आश्वासन के बाद अब तक भंग न हो पाने से आक्रोशित तीर्थ-पुरोहितों के भारी विरोध का सामना आज खुद […]

 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सुबह केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे, जहां उनका तीर्थपुरोहित समाज ने जमकर विरोध किया।

देखें वीडियो:

टीएसआर राज में बनाए गए देवस्थानम बोर्ड के लगातार विरोध और राज्य सरकार के आश्वासन के बाद अब तक भंग न हो पाने से आक्रोशित तीर्थ-पुरोहितों के भारी विरोध का सामना आज खुद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को करना पड़ा।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा केदारनाथ के दर्शन करने केदारनाथ पहुँचे,लेकिन तीर्थ-पुरोहितों और हक-हकूकधारियों ने रास्ता ब्लॉक कर जमकर नारेबाज़ी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों ने ‘त्रिवेंद्र रावत वापस जाओ- त्रिवेंद्र रावत वापस जाओ’, ‘उत्तराखंड के चोर वापस जाओ-वापस जाओ’ से लेकर ‘रोजी-रोटी जो दे न सके वो सरकार निकम्मी है’ जैसे नारे लगाते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को संगम स्थित पुल से आगे नहीं जाने दिया।

भारी विरोध और तमाम मान-मनौव्वल के बाद भी जब तीर्थ-पुरोहित और हक-हकूकधारी समाज के प्रतिनिधि नहीं माने तो देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा आदि अपने समर्थकों के साथ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत वापस लौटने को मजबूर हो गए।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts