बड़ी खबर : पार्टी में भितरघात को लेकर बीजेपी सख़्त। दो नेताओं के नाम आए सामने। होगी कार्यवाही

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में पार्टी के अंदर भितरघात को लेकर सख्त है। जिस पर कड़ी कार्यवाही करने को लेकर भी तैयार है। कुछ सीटों पर भाजपा की हार को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दो प्रांत स्तर के बड़े नेताओं के नाम भी भीतरघात में सामने आए हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड के […]

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में पार्टी के अंदर भितरघात को लेकर सख्त है। जिस पर कड़ी कार्यवाही करने को लेकर भी तैयार है। कुछ सीटों पर भाजपा की हार को लेकर हुई समीक्षा बैठक में दो प्रांत स्तर के बड़े नेताओं के नाम भी भीतरघात में सामने आए हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता हासिल की है। लेकिन 23 सीटों पर हार का सामना भी करना पड़ा, जिसको लेकर पार्टी समीक्षा बैठक में जुटी है और हार के कारण जानने में लगी है। इस पर पार्टी ने 23 सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा कराई है और यह समीक्षा रिपोर्ट अनुशासन समिति को परीक्षण के लिए सौंपी भी जा चुकी है।

साथ ही दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी पराजित प्रत्याशियों के साथ बैठक कर हार के कारणों समीक्षा की । बैठक में 23 में से 19 पराजित प्रत्याशी उपस्थित थे और सभी ने अपनी-अपनी बात राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के समक्ष रखी है।

हारे हुए प्रत्याशी रहे कुछ नेताओं ने कहा कि यदि भितरघात नहीं होता तो पार्टी 60 पार के लक्ष्य को हासिल कर सकती थी। उन्होंने इशारों ही इशारों में हार के लिए जिम्मेदार कुछ नेताओं के नाम भी लिए। इनमें प्रांत स्तर के दो नेताओं के नाम भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा हार के अन्य कारणों को भी उन्होंने इंगित किया।

पराजित प्रत्याशियों की बात सुनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने सभी से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के कार्यों में जुट जाएं। साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। चुनाव में हार के जो-जो भी कारण रहे, उनके समाधान को कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts