बिग ब्रेकिंग : सचिव सिंचाई के बाद नगर निगम कमिश्नर की व्हाट्सएप डीपी लगाकर लोगों से ठगी का प्रयास

साइबर ठगों के हौसले उत्तराखंड में किस तरीके से बुलंद होते जा रहे हैं, इस बात का पता इसी से चलता है कि एक ही नंबर पर दो आईएएस का फोटो अपनी व्हाट्सएप डीपी पर लगा कर लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास साइबर ठग कर रहे हैं। कल ही की बात है […]

साइबर ठगों के हौसले उत्तराखंड में किस तरीके से बुलंद होते जा रहे हैं, इस बात का पता इसी से चलता है कि एक ही नंबर पर दो आईएएस का फोटो अपनी व्हाट्सएप डीपी पर लगा कर लोगों को मैसेज कर ठगी करने का प्रयास साइबर ठग कर रहे हैं।

कल ही की बात है कि सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल का फोटो कोई अज्ञात व्यक्ति अपने व्हाट्सएप की डीपी पर लगा कर लोगों को मैसेज कर रहा था। जब सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने इसकी शिकायत की और यह बात वायरल हुई मीडिया में आने के बाद तब इस अज्ञात व्यक्ति ने सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल का फोटो हटाकर नगर निगम कमिश्नर का फोटो उसी नंबर के व्हाट्सएप पर लगा कर लोगो मैसेज कर ठगी का प्रयास कर रहा है।

इसकी भी शिकायत नगर निगम कमिश्नर के द्वारा पुलिस को की जा चुकी है।

साइबर ठगों की एक्टिविटी मात्र उत्तराखंड में ही नहीं है। साइबर ठगों ने आईएएस की डीपी लगा कर लूट करने का एक अपना ही ट्रेंड खोज निकाला है। कुछ दिन पहले दिल्ली में भी एक केंद्र के अफसर से साइबर ठगों ने 50000 रुपए लूट लिए थे।

सवाल अब यहां पर उत्तराखंड साइबर क्राइम सेल की कार्यशैली पर खड़ा होता है कि इतने तामझाम के बाद भी आखिर क्यों साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सीधा आईएस का फोटो लगाकर लोगों से ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं।आखिर एक दिन में 2 आईएएस के फोटो लगाकर जो यह अज्ञात व्यक्ति लोगों से ठगी करने का प्रयास कर रहा है,तब ही इसके नंबर को क्यों नहीं ब्लॉक कर दिया गया जब सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने इसकी शिकायत दी थी।

अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि क्या आगे भी यह साइबर ठग आईएस के फोटो लगाकर लोगों को ऐसे ही लूटेगा या इस पर साइबर क्राइम सेल कोई कड़ा एक्शन लेने के मूड में भी हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts