ब्रेकिंग : नौ किलो चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़ :: महेश पा :::::भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रहा है नशे का कारोबार :::: ::::कैलाली पुलिस ने पकड़ी भारत लायी जा रही 9 किलो चरस ::::::             भारत-नेपाल सीमा से लगे सुदूर पश्चिमांचल प्रदेश के कैलाली ,बैतडी,दार्चुला,बझांग,डंडेलधुरा,कन्चनपुर जिलों से लगातार भारत को नशीले पदार्थ व वन्यजीवों के अंग की तस्करी के […]

पिथौरागढ़ :: महेश पा

:::::भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ रहा है नशे का कारोबार ::::

::::कैलाली पुलिस ने पकड़ी भारत लायी जा रही 9 किलो चरस ::::::            

भारत-नेपाल सीमा से लगे सुदूर पश्चिमांचल प्रदेश के कैलाली ,बैतडी,दार्चुला,बझांग,डंडेलधुरा,कन्चनपुर जिलों से लगातार भारत को नशीले पदार्थ व वन्यजीवों के अंग की तस्करी के प्रयास दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैंं। 

कुछ दिन पूर्व ही कैलाली में चार तस्करो को नेपाल पुलिस ने बाघ की हड्डियां,नकली नोट,सहित प्रतिबन्धित जड़ीबूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

नेपाल के कैलाली के अतरिया में 9 किलो चरस की खेप के  साथ बझांग दुर्गाथली कांडा निवासी यमराज दौल्याल को नवीन होटल से गिरफ्तार किया नेपाल पुलिस कैलाली के प्रवक्ता वेदप्रकाश ने बताया की मुखबिर की सूचना पर बस पार्क स्तिथ होटल में छापेमारी की गयी जहां से एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से 9 किलो 340 ग्राम चरस बरामद की गयी।ब्यक्ति ने बताया कि ये खेप भारत को सप्लाई करने की तैयारी थी।पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर इस पूरे रैकेट को पकड़ने हेतु जांच में जुट गयी है।

नेपाल की खुली सीमा के चलते भारत से स्मैक सहित नशीली दवाओं का ब्यापार नेपाल को किया जाता है और नेपाल से चरस सहित वन्यजीवों की खाल हड्डियों की तस्करी भारत की ओर की जा रही है।नेपाल पुलिस पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।

भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा भारत से एसएसबी और नेपाल से सशस्त्र प्रहरी बल संयुक्त रुप से करते है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts