बड़ी खबर : मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण। लगाए कई आरोप

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  पहाड़ी राज्य की अवधारणा के साथ बनाए गए ऊत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों को सड़क आदि मूलभूत  सुविधाओं के लिए सड़क में आना पड रहा है। नैनीताल जिले में सियौडा, कौनता और पटरानी रोड को लेकर आज ग्रामीणों ने आन्दोलन किया।  आज सियौडा, कौनता और पटरानी गांव के लिए सड़क […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

पहाड़ी राज्य की अवधारणा के साथ बनाए गए ऊत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों को सड़क आदि मूलभूत  सुविधाओं के लिए सड़क में आना पड रहा है। नैनीताल जिले में सियौडा, कौनता और पटरानी रोड को लेकर आज ग्रामीणों ने आन्दोलन किया। 

आज सियौडा, कौनता और पटरानी गांव के लिए सड़क की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त आन्दोलन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी क़ीमत पर पहाड़ का दोहन सहन नहीं किया जायेगा। कहा गया है कि क्षेत्रवासियों का भारी विरोध देखते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना(पी.एम.जी.एस.वाई.)के अधिकारियों ने वार्ता शुरू करने का अनुरोध किया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने बताया कि वार्ता के बाद सड़क निर्माण में अच्छा मटीरियल लगाने और तीन लेयर की सड़क बनाने के आश्वासन के बाद सहमति बनी। सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कटी ज़मीन का भी मुआवजा देने पर भी बात बन गई। इसके अलावा विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार का तत्काल निर्माण शुरू किया जायेगा।पी.एम.जी.एस.वाई.के सहायक अभियंता नागेश, इंजीनियर महिपाल सिंह, अपर सहायक अभियंता इंजिनियर अमेज़ बोहरा आदि कई किलोमीटर पैदल चलकर रूट की कमियां देखी। आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts