हल्द्वानी के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों के लिए पैरामिलिट्री की टुकड़ियां पहुंचनी शुरू।
    माहौल सुधरने के आसार, देखिये वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में पिछले दिनों हुई घटना के बाद हालातों की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य की मांग पर केंद्र सरकार से भारी मात्रा में अर्ध सैनिक बल हल्द्वानी पहुँच गया है। पैरामिलिट्री की चार कंपनी अभी पहुंचने की संभावना है।नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित वनभूलपूरा में बीती आठ फरवरी को […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के हल्द्वानी में पिछले दिनों हुई घटना के बाद हालातों की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य की मांग पर केंद्र सरकार से भारी मात्रा में अर्ध सैनिक बल हल्द्वानी पहुँच गया है। पैरामिलिट्री की चार कंपनी अभी पहुंचने की संभावना है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित वनभूलपूरा में बीती आठ फरवरी को अवैध मदरसा, मस्जिद और अतिक्रमण हटाने गई टीम और पुलिस वालों का भारी वीरोध हुआ था। उस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रहने वाले लोगों ने पथराव किया, पेट्रोल बम फैंके और अवैध असलहों से फायरिंग कर टीम और पुलिस वालों को पीटकर भाग दिया। ये घटना पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल गई। हालातों का जायज़ा लेने के लिए नौ फरवरी को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डी.जी.पी.अभिनव कुमार और फिर शाम को खुद मुख्यमंत्री पहुँच गए थे। हालातों के हल्के सुधारने के बाद शनिवार से कर्फ्यू में ढील दी गई और साथ ही इन सुरक्षित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई। आज राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने एक प्लाटून पैरामिलिट्री फोर्स भेज दी है। बताया जा रहा है कि चार अन्य कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स भी कुछ समय के बाद हल्द्वानी पहुंच जाएगी। शसस्त्र सीमा बल के इन जवानों की ड्यूटी दंगा प्रभावित क्षेत्र वनभूलपूरा में लगाई जाएगी। कर्फ्यू के चलते दंगा प्रभावित क्षेत्र में फिलहाल पूरी तरह से शांति बनी हुई है।

नोट :- खबर में विजुअल हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts