अनियंत्रित वनाग्नि को काबू करने के लिए एम.आई.17 ने उड़ान भरी। पाइंस की आग पर हो रहा छिड़काव…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आज सवेरे से ही एम.आई.17 ने भीमताल झील से बकेट में पानी भरा और पाइंस और लडियाकांटा के जंगल में बौछार कर आग बुझाने का काम किया। डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि उनकी टीमें हर […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगलों की आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आज सवेरे से ही एम.आई.17 ने भीमताल झील से बकेट में पानी भरा और पाइंस और लडियाकांटा के जंगल में बौछार कर आग बुझाने का काम किया। डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि उनकी टीमें हर आग वाले स्थल में मौजूद हैं और उसे बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने पाइंस और लाडियाकांटा के जंगल में 30 लोग लगाकर आग पर काबू पाया। इसके साथ ही एरीज, बारहपत्थर, बल्दीयाखान आदि क्षेत्रों में आग बुझाकर बची हुई आग पर भी नियंत्रण किया जा रहा है। कहा कि अब ‘मौपिंग अप’ एक्सरसाइज चल रही है जिससे दोबारा लगने वाली आग और धुएं पर नजर रखकर नियंत्रण किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि अब जो काम एयरफोर्स और प्रशासन कर रहा है, उसमें वो सहयोग कर रहे हैं। सरकार ने उस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद हैलीकॉप्टर भिजवाया और ये मिशन शुरू हुआ।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts