समूण फाउंडेशन का 10वां निशुल्क सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र उद्घाटन समारोह

समूण फाउंडेशन ने विगत 14 वर्षों से महिलाओं के उत्थान, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। इसी क्रम में, 21 मई 2024 को प्रातः 10 बजे श्री दयाल संत कुटिया, वसंत विहार, अगस्त्यमुनि, रूद्रप्रयाग में 10वां निशुल्क सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्र (SSDC10) का उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर समूण फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच चयनित महिलाओं को समूण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 

सम्मानित महिलाओं में शामिल हैं:

  • डॉ. गीता नौटियाल – समूण शिक्षा गौरव सम्मान
  • कमला देवसाली – समूण उद्यमी गौरव सम्मान
  • कमला नेगी एवं नागेश्वरी देवी – समूण सामुदायिक विकास सम्मान
  • माधुरी नेगी – समूण नारी शक्ति सम्मान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  के रुप मे राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉक्टर गीता नौटियाल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सावित्री देवी जी, सर्वेश्वरी देवी जी,  माधुरी नेगी जी, सरला भट्ट जी, श्री नंद जमलो तथा अति विशिष्ट अतिथि के रुप मे श्री हर्षवर्धन बेंजवाल जी के साथ प्रसाद भट्ट जी, ललित मोहन भट्ट जी, ज्ञानेंद्र मैठानी जी,  राजेंद्र सिंह नेगी जी, देवी प्रसाद गोस्वामी जी , शशिधर सेमवाल जी आदि गणमान्य व्यक्तिय शामिल हुए । 

समूण फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विजय मोहन पैन्युली, समूण कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संचालक विक्रम शाह, और कोर्डिनेटर जितेंद्र जरधारी उपस्थित रहे।  इसके अलावा, क्षेत्रीय जनमानस, नारी शक्ति और सामाजिक ब्यक्तियोँ ने बढ चढ कर भाग लिया और सँस्था के इस कदम की सराहना की ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सिलाई और बुनाई के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। समूण फाउंडेशन का यह प्रयास महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस केंद्र के खुलने का श्रेय श्री चंद्र सिंह नेगी जी को जाता है जिनके प्रयास और सहयोग से यह केंद्र खुला है तथा नेगी जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही केंद्र का संचालन आगे चलता रहेगा । 

समूण फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल महिलाओं को प्रेरित किया बल्कि समाज में उनके योगदान की भी सराहना की गयी ।  इस प्रकार के प्रयास से समाज में महिलाओं की भूमिका और भी सशक्त और महत्वपूर्ण बनती है।

इस सफल आयोजन के लिए समूण फाउंडेशन के सभी सदस्य और सहयोगी प्रशंसा के पात्र हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। समूण फाउंडेशन इससे पहले 9 SSDC केंद्र खोल चुकी है और अपने इस मिशन को आगे भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts