बिग एक्शन : पुलिस ने की जज की कार सीज। जानिए कारण …

चारधाम यात्रा अपने चरम पर हैं। उत्तराखंड पुलिस भी चरधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने काम मुस्तैदी से कर रही हैं। कुछ दिन पहले मुनिकीरेती थाना की पुलिस ने पूर्व में सांसद और पूर्व विधायक की गाड़ी सीज की थी। और आज एक गाड़ी जिस पर मजिस्ट्रेट लिखा हैं, उसे सीज […]

चारधाम यात्रा अपने चरम पर हैं। उत्तराखंड पुलिस भी चरधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने काम मुस्तैदी से कर रही हैं।

कुछ दिन पहले मुनिकीरेती थाना की पुलिस ने पूर्व में सांसद और पूर्व विधायक की गाड़ी सीज की थी। और आज एक गाड़ी जिस पर मजिस्ट्रेट लिखा हैं, उसे सीज कर दिया।

हालंकि उसमे खुद मजिस्ट्रेट मौजूद नहीं थे। उसमें बैठा युवक युवक स्वयं को मजिस्ट्रेट का बेटा बताते हुए पुलिस को रोब दिखा रहा था। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन जाम से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कर सवार युवक ने पुलिस पर रोब जमाने की कोशिश की। पुलिस में सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह कार उसके मजिस्ट्रेट पिता की है। युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले थे। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक आजमगढ़, उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर पुलिस चार धाम यात्रा के दौरान कड़ी कार्यवाही कर रही है। फिलहाल मजिस्ट्रेट की गाड़ी पुलिस ने सीज कर दी हैं।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts