पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीती कांग्रेस। मंगलोर में काज़ी तो बद्रीनाथ में बुटोला का परचम…

July 13, 2024
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग : उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीती कांग्रेस। मंगलोर में काज़ी तो बद्रीनाथ में बुटोला का परचम…
ShareShareShare

बद्रीनाथ उपचुनाव में बद्रीनाथ की जनता ने दल बदलू भंडारी को हराकर भंडारी को बड़ा झटका दिया है।

उपचुनाव में दोनों ही सीटे कांग्रेस के पाले में गई हैं। मंगलौर विधान सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी काजी मोहम्मद ने जीत हासिल की तो वही बद्रीनाथ विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बुटोला ने परचम लहराया।

उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुए थे। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली थी और बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। आज इन दोनों सीटों के परिणाम जारी हुए। इन दोनों ही विधान सभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की हैं।

जानकारों का मानना हैं कि,कांग्रेस की इस जीत से उत्तराखंड की जानता ने प्रदेश में बदलाव की उम्मीद को जिंदा रखा हैं।

हालांकि बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा से राजेंद्र भंडारी बड़े वोटो से विधानसभा में जीत दर्ज करेंगे। लेकिन जनता का कुछ और ही मूड था, नाराज जनता जनार्दन ने एक बार फिर से बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस को ही बहुमत दिया।

वही बात करें मंगलौर की तो वह सीट कभी बीजेपी की थी ही नहीं, उस पर बसपा की हमेशा से ही मुहर रही है लेकिन इस बार कांग्रेस ने वहां बाजी मार ली। और भाजपा भी दूसरे नंबर पर रही।

मंगलौर विधानसभा सीट से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने 449 वोटो से जीत दर्ज की। काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को 31710 वोट मिले। वही

दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा को 31261 वोट मिले और तीसरे नंबर पर रही बसपा को 19559 वोट ही मिले।

वही बदरीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के लखपत बुटोला ने 5095 वोटो से जीत दर्ज़ की, लखपत बुटोला को 27696 वोट मिले। वही बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को 22601वोट मिले। बद्रीनाथ से निर्दलीय प्रत्याशी रहे नवल खाली को 1786 वोट मिले।


Previous Post

चुनावी जंग : मंगलोर सीट से कांग्रेस के काजी को मिली जीत..

Next Post

अस्पताल उच्चीकरण के लिए स्वास्थ्य सचिव से मिली रीजनल पार्टी

Next Post
अस्पताल उच्चीकरण के लिए स्वास्थ्य सचिव से मिली रीजनल पार्टी

अस्पताल उच्चीकरण के लिए स्वास्थ्य सचिव से मिली रीजनल पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी : पिनाक 2025′ का आगाज़। शंकर महादेवन और देव नेगी बिखेरेंगे जलवा
  • चयनित मगर बेरोज़गार: नियुक्ति की आस में संघर्षरत सहायक अध्यापक अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!