हादसा : यहां नाले में बही 9 लोगों से भरी मैक्स। एक महिला की मौत ..

विशाल सक्सेना  टनकपुर :आज सुबह टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मैक्स जीप नाले में बह गई ,घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।अभी तक की जानकारी के […]

विशाल सक्सेना 

टनकपुर :आज सुबह टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।

मैक्स जीप नाले में बह गई ,घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।अभी तक की जानकारी के अनुसार, जीप में कुल 9 लोग सवार थे।

बचाव दल ने लगातार प्रयासों के बाद अब तक 7 लोगों को नाले से बाहर निकाल लिया है। सभी घायलों को तुरंत उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया है।दुखद खबर यह है कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप में सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts