एक्सक्लूसिव : अगले दो साल में बदल जाएगी दून की तस्वीर। आढ़त बाजार शिफ्टिंग प्रक्रिया तेज ..

आज के जाम से जूझता देहरादून आने वाले समय में अपनी नई तस्वीर में नजर आएगा।
पुराने आढ़त बाजार क्षेत्र में सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक के बीच सड़क संकरी होने के कारण भीषण जाम लगता है। जिसके चलते इस आढ़त बाजार के व्यापारियों को हरिद्वार बाईपास पर नए आढ़त बाजार में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
नए आढ़त बाजार का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ चुका है। पुराने आढ़त बाजार में दुकानों की जमीन के बदले कुल 100 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर व्यापारियों को दिए जाएंगे। इसमें से 50 करोड़ रुपये एमडीडीए अपने बजट से देगा, जबकि शेष 50 करोड़ रुपये के लिए हुडको से कर्ज मांगा है।
दून के पुराने आढ़त बाजार को ब्राह्मणवाला व निरंजनपुर स्थित एमडीडीए की भूमि पर शिफ्ट करने की तैयारियां तेजी पर हैं।
ये आधुनिक आढ़त बाजार 7.7493 हेक्टेयर भूमि में तैयार हो रहा है। जहां व्यापारियों को प्लाट आवंटन किया जाएगा।
आढ़त बाजार शिफ्ट होने के बाद जाम से लोगों को निजात मिलेगी, क्योंकि पुराने आढ़त बाजार में भूमि अधिग्रहण कर सड़क को चौड़ा किया -जाएगा।
आढ़त बाजार के शिफ्ट होने के बाद सहारनपुर चौक से तहसील चौक के बीच की 16 से 18 मीटर चौड़ी सड़क को 24 मीटर किया जाएगा।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि,आढ़त बाजार निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, जल्द मुआवजा बांटने का काम शुरू कराया जाएगा, इसके लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts