पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

झटका: भाजपा का कैडर आर्मी वोट बैंक उक्रांद मे शामिल

December 16, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

भाजपा का कैडर आर्मी वोट बैंक उक्रांद मे शामिल

विजय दिवस के मौके पर उत्तराखंड भाजपा से नाराज भारतीय सेना के दो दर्जन पूर्व सैनिकों, अफसरों, और उनके आश्रितों ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थाम लिया। उत्तराखंड मे पूर्व सैनिक भाजपा से खासे नाराज हैं। देहरादून के डोईवाला विधानसभा में आज दर्जनों पूर्व सैनिकों ने भाजपा राज में सैनिकों की उपेक्षा को लेकर खासा आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व सैनिकों में इस बात के लिए भी आक्रोश दिखा कि, उत्तराखंड सरकार सैन्य धाम बनाने की तैयारी कूड़े के ढेर पर करने जा रही थी, जिसे उत्तराखंड क्रांति दल तथा समाजसेवियों के आंदोलन के बाद फैसला बदल दिया गया।

उक्रांद नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि, राज्य बनने के बाद नौकरियों में पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए आरक्षण को 10% से घटाकर 5% कर दिया गया है। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि, अब इस आरक्षण को 15% करने के लिए मांग की जाएगी। इसके साथ ही शिव प्रसाद सेमवाल ने संकल्प जताया कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रत्येक  शहीदों के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी सेवा में नौकरी देगा तथा सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में 15% सीटें आरक्षित कराएगा। इसके साथ ही हॉस्टल में भी शहीदों के आश्रितों को निशुल्क रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शांति प्रसाद नौटियाल ने अपने संबोधन में कहा कि, अब सैन्य धाम को पहाड़ों पर स्थापित करने के लिए आंदोलन किया जाएगा ताकि सैन्य धाम से पहाड़ों पर लोगों को रोजगार भी मिल सके और पलायन पर भी रोक लग सकेगी। पूर्व कमिश्नर तथा उत्तराखंड क्रांति दल की उच्च सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पांगती ने उत्तराखंड आंदोलन में पूर्व सैनिकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि अब उत्तराखंड को संवारने मे भी पूर्व सैनिकों की भूमिका की अत्यंत आवश्यकता है।

बालावाला में आज पूर्व सैनिक भगवती प्रसाद भट्ट, युद्धवीर सिंह राणा, महादेव नौटियाल, रतन सिंह पंवार, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र चमोली, एनडी सेमवाल, अजय थापा, हिकमत सिंह रावत, हरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, शिव प्रसाद भट्ट, शिव प्रसाद सेमवाल, कमल दास, नारायण दत्त, देवेंद्र चमोली आदि पूर्व सैनिक अफसरों और पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा।

कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता तथा सैन्य अफसर पीसी थपलियाल, केंद्रीय महामंत्री संजय बहुगुणा, केंद्रीय संगठन सचिव किशन सिंह रावत, अरविंद बिष्ट जय प्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय महामंत्री प्रमिला रावत,युवा संगठन मंत्री विकास, समीर मुंडेपी, आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Previous Post

कोरोना नियमों का पालन कराने पहुंची नगर पालिका टीम से भिड़े व्यापारी, माहौल गर्म

Next Post

नैनीताल के प्रतिष्टित शेरवुड कॉलेज का विवाद आया नए दिलचस्प मोड़ पर, मामला गर्म

Next Post

नैनीताल के प्रतिष्टित शेरवुड कॉलेज का विवाद आया नए दिलचस्प मोड़ पर, मामला गर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: अगर 3 साल से नहीं किया ट्रांजेक्शन, तो पोस्ट ऑफिस बंद कर देगा आपका खाता!
  • बड़ी खबर: DM के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी।राजस्व कानूनगो निलंबित
  • एक्शन: जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज। ₹7.20 लाख का जुर्माना
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!