पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

समान नागरिक संहिता को लेकर उच्च स्तरीय टीम ने ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा बार एसोसिएशन के सदस्यों से उनके विचार जाने।

November 21, 2022
in पर्वतजन
समान नागरिक संहिता को लेकर उच्च स्तरीय टीम ने ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा बार एसोसिएशन के सदस्यों से उनके विचार जाने।
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के नैनीताल में समान नागरिक संहिता को लेकर एक उच्च स्तरीय टीम ने ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा बार एसोसिएशन के सदस्यों से उनके विचार जाने। 

बैठक की अध्यक्षता कर रही चेयरपर्सन ने बताया कि उनकी टीम प्रदेश के हर तबके के लोगों के विचार जानकर एक रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी, तांकि इस कानून को सफल, सुरक्षित और सभी का बनाया जा सके।      

        नैनीताल क्लब सभागार में आज शाम समान नागरिक संहिता के लिए बनी विशेषज्ञ परामर्श टीम पहले ईसाई समुदाय और फिर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से अलग अलग मिली। चेयरपर्सन न्यायाधीश(रि.)रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईसाई समुदाय के लोगों के लिए विवाह, व्यक्तिगत नागरिक अधिकार, संपत्ति बटवारा, तलाक(डिवॉर्स), गोद लेना(एडॉप्ट),धर्म परिवर्तन, पत्नी और वृद्ध माँ व बाप रख रखाव, लिंगभेद आदि बिंदुओं पर बोलने का आग्रह किया गया। 

      इसपर फादर एलोसिस ने कहा की युवाओं की शादी की उम्र 25 वर्ष की जानी चाहिए, तांकि युवक स्थिर हो सकें और जनसंख्या पर रोक लग सके। फादर नवीन ने कहा कि बेटी को पिता और ससुर की तरफ से जायदाद मिलनी चाहिए और उसे बराबरी का दर्जा देना चाहिए क्योंकि वो सबसे कमजोर हिस्सा है। फादर लोबो ने कहा कि बच्चों को गोद लेने का मौका देना चाहिए और चीजों को रेग्युलेट करते हुए इसमें लगने वाला समय कम करना चाहिए। सभा में मौजूद एक सदस्य ने कहा कि समान नागरिक संहिता सभी के लिए एक समान होनी चाहिए। एक महिला सदस्य ने कहा कि हम हिंदुस्तान के संविधान में अच्छी तरह से घुलमिल गए हैं और हमें यहां के अधिकार और जिम्मेदारियां दोनों का बोध है, लेकिन चर्चों आदि पर हमले और उनपर खतरा बना हुआ है, जिसे समिति द्वारा न्याय और कानून की स्थिति माना गया।  

     समिति ने अधिवक्ताओं से भी चर्चा कर समान नागरिक संहिता के प्रारूप को लेकर उनकी राय जानी। समिति मंगलवार को विभिन्न समुदाय, जनप्रतिनिधि, महिलाओं और आम जनमानस से मिलकर उनकी राय जानेगी। इस मौके पर ए.डी.एम.शिवचरण द्विवेदी और एस.डी.एम.राहुल साह के साथ ही तहसीलदार नवाजिश खलीक भी मौजूद रहे।


Previous Post

वीडियो : शराब पीकर धुत पड़ा देवाल पशुपालन का डॉक्टर सावन पवार l स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पहुंचाया हॉस्पिटल

Next Post

जी. आर. डी. में राष्ट्रीय फाॅर्मेसी सप्ताह-2022 का शुभारम्भ!

Next Post
जी. आर. डी. में राष्ट्रीय फाॅर्मेसी सप्ताह-2022 का शुभारम्भ!

जी. आर. डी. में राष्ट्रीय फाॅर्मेसी सप्ताह-2022 का शुभारम्भ!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित,एक की वेतन वृद्धि रोकी। जानिए मामला ..
  • ब्रेकिंग:  10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पेयजल निगम के चीफ इंजीनियर सस्पेंड
  • संघर्ष: घोड़े-खच्चर चलाने वाले अतुल की बदली किस्मत। IIT JAM 2025 में हासिल की 649वीं रैंक
  • हादसा: अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत, दो घायल
  • हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विशेष पौधारोपण अभियान। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!