पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद, मेडिकल कॉलेज की प्रस्तावित भूमि पर अवैध खनन

June 28, 2021
in पर्वतजन
latest uttarakhand news
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल

कोटद्वार। 

भाबर के लूथापुर में स्थित मेडिकल कॉलेज की प्रस्तावित भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। खनन माफियाओं ने उक्त जमीन पर गहरे-गहरे गड्ढे कर दिए हैं। जिसके चलते यहां पर हाइटेंशन लाइन के पोल और कुछ पेड़ो के गिरने की आशंका बन गया है, क्योंकि इनके जड़ के करीब से ही खनन माफियाओं ने खनन करना शुरू किया और आज नौबत बड़ी खराब है।

उधर, मेडिकल कॉलेज की चारदीवारी भी अधिकांश जगहों पर खस्ताहाल हो चुकी है। वहीं नगर प्रशासन का इस ओर ध्यान न देना इन अवैध खनन माफियाओं के हौंसले को और बुलंद कर रहा है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि, पूर्व वर्ती सरकार के दौरान कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर भाबर के लूथापुर में तकरीबन 192 बीघा भूमि स्वीकृत हुई। जिसमें चारदीवारी भी की गई। लेकिन आज मेडिकल कॉलेज की भूमि को देख पता नही लगता कि, आखिर भूमि कहाँ पर है। हालांकि कुछ जगहों पर बनी चारदीवारी नजर तो आ रही है लेकिन कहीं पर खस्ताहाल हालत में है। उसे देख ऐसा लगता है कि, मेडिकल कॉलेज की बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था तो शायद हो गई है।

क्योंकि इस जमीन पर 30 से 40 फिट गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं और यह काम किया है अवैध खनन करने वालों ने। दरअसल, पूरी भूमि को खनन माफियाओं ने खोद डाला है। जिससे यहां पर मौजूद हाइटेंशन लाइन के पोल और कुछ पेड़ो के गिरने का अंदेशा बन गया है। क्योंकि इनकी जड़ तक का खुदान खनन वालों ने कर दिया है।

अब ये कब गिरे इसका कुछ पता नहीं हैं। इतना जरूर है इस खनन के चलते यहां पर एक बड़ा खतरा बन गया है। जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है।

अब सवाल ये उठता है कि, आखिर क्यों कोटद्वार प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जो अपने आप में बड़ी लापरवाही है। अब देखना ये होगा कि, आगे इस प्रकरण में क्या होता है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Previous Post

सौंदर्यकरण के नाम पर लगाए लैंपो में भरा पानी। काफी किरकिरी होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान

Next Post

लापरवाही : भूस्खलन की जद में बीआरओ द्वारा बनने वाले पुल का स्पान

Next Post
latest uttarakhand news

लापरवाही : भूस्खलन की जद में बीआरओ द्वारा बनने वाले पुल का स्पान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • फर्जीवाड़ा: दून में निरस्त राशनकार्ड पर बने 9,428 आयुष्मान कार्ड। करोड़ों की चपत
  • बड़ी खबर: 50 वर्षों बाद निर्विरोध प्रधान चुने गए चंद्रप्रकाश कोठियाल। ग्रामीणों का मिला भरपूर समर्थन
  • बड़ी खबर: नाबालिग की संदिग्ध मौत पर बवाल। जांच की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत..
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
  • बड़ी खबर: पहले देश सेवा अब गांव सेवा करेगी रिटायर्ड IPS विमला गुंज्याल
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!