पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

RTI खुलासा : पेट्रोल और डीजल के टैक्स से उत्तराखंड सरकार ने कमाए हजारों करोड़ों रुपए।

August 4, 2022
in पर्वतजन
RTI खुलासा : पेट्रोल और डीजल के टैक्स से उत्तराखंड सरकार ने कमाए हजारों करोड़ों रुपए।
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

पेट्रोलियम पदार्थों के दामोें मेेें जैैसे जैैसे वृद्धि होती हैै,वैैसे वैैसे सरकार के टैक्स राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होती है।

पेट्रोलियम पदार्थोें पर वर्ष 2021-22 में 2007-08 के मुकाबले साढ़े चार गुना टैक्स मिला हैै। 

यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन को वाणिज्य कर मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये टैक्स राजस्व आंकड़ों से हुआ।

आरटीआई के माध्यम से ऐडवोकेट ने आयुक्त कर कार्यालय/वाणिज्य कर मुख्यालय से प्रदेश भर में पेट्रोलियम पदार्थों पर वसूले गये टैक्स राजस्व की धनराशियों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में राज्य कर मुख्यालय की लोक सूूचना अधिकारी/उपायुक्त नीलम ध्यानी ने डिप्टी कमिश्नर (संख्या अनुभाग) दीपक बृजवाल द्वारा उपलब्ध कराये गये राजस्व आंकड़ों की प्रतियां उपलब्ध करायी है। इससे पूर्व भी नदीम ने 2018 व 2020 मे तब तक की सूचना प्राप्त की थी।

 

आंकड़ों पर एक नजर:

 

अप्रैैल 2007 से मई 2022 तक पेट्रोलियम पदार्थों से उत्तराखंड सरकार ने 16576 करोड़ 48 लाख का टैक्स वसूला है। 

6916 करोड़ 10 लाख का टैक्स पेट्रोल से तथा 9289 करोड़ 32 लाख का टैक्स डीजल की बिक्री से वसूला गया हैै। 

 2007-08 में पेट्रोलियम पदार्थों पर सरकार को केवल 414.9 करोड़ टैक्स मिला था, जोे 2018-19 में 285.62 प्रतिशत बढ़कर 1599.92 करोड़ हो गया।

कोरोना महामारी शुरू होने पर 2019-20 में इसमें 88.13 करोड़ की कमी होकर 1511.79 करोड़ ही रह गया। 

2020-21 में यह 1517.7 करोड़ और 2021-22 में 2007-08 के मुकाबले 352.15 प्रतिशत बढ़कर 1875.99 करोड़ तथा 2022-23 में मई 2022 तक 368.36 रूपये टैक्स मिला हैै। 

 

पेट्रोल के आंकड़ों पर एक नजर:

 

पेट्रोल पर टैक्स के आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में 128.67 करोेड़ वैैट/सैैल्स टैक्स मिला था।

  • 2018-19 में यह 2007-8 के मुकाबले में 462.69 प्रतिशत बढ़कर 724.01 करोड़ हो गया।
  • 2019-20 में इसमें 2007-8 के मुकाबले में 454.47 प्रतिशत कमी होकर 713.57 करोड़ रहा।
  • 2020-21 में फिर 2007-8 के मुकाबले में 470.12 प्रतिशत  बढ़कर 733.57 करोेड़ रहा।
  • 2021-22 में 2007-8 के मुकाबले में 533.16 प्रतिशत बढ़कर 814.69 करोड़ हो गया। 
  • 2022-23 में मई तक केवल दो माह में सरकार ने 2007-08 में पूरे वर्ष वसूले टैक्स के लगभग बराबर 127.68 करोड़ टैक्स वसूल लिया हैै। 

 

डीजल के आंकड़ों पर एक नजर:

 

डीजल पर टैक्स केे आंकड़ों के अनुसार 2007-08 में सरकार को 261.53 करोड़ सरकार को टैक्स मिला।

  • 2018-19 मेें 2007-8 के मुकाबले में 224.38 प्रतिशत बढ़कर 848.35 करोड़ हो गया।
  • 2019-20 में 2007-8 के मुकाबले में कमी 192.42 प्रतिशत कमी होकर 766.59 करोड़ रहा।
  • 2020-21 में 2007-8 के मुकाबले में 193.42 प्रतिशत बढ़कर 767.39 करोड़ टैक्स मिला। 
  • वर्ष 2021-22 में 2007-8 के मुकाबले में 293.47 प्रतिशत बढ़कर 1029.04 करोड़ टैक्स मिला।
  • वर्ष 2022-23 में मई 2022 तक केवल 2 माह 235.37 करोड़ रूपये टैक्स मिला हैै।

Previous Post

खुलासा : पीडब्ल्यूडी के बाबू ने किया 30 लाख का गबन।बाबू के खिलाफ पुलिस में तहरीर।फंस सकते बड़े मगरमच्छ

Next Post

बड़ी खबर : यूकेपीएससी ने बढ़ाई पीसीएस परीक्षा की तिथि। युकेडी ने सीएम से की थी मांग

Next Post
बड़ी खबर : यूकेपीएससी ने बढ़ाई पीसीएस परीक्षा की तिथि। युकेडी ने सीएम से की थी मांग

बड़ी खबर : यूकेपीएससी ने बढ़ाई पीसीएस परीक्षा की तिथि। युकेडी ने सीएम से की थी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित,एक की वेतन वृद्धि रोकी। जानिए मामला ..
  • ब्रेकिंग:  10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पेयजल निगम के चीफ इंजीनियर सस्पेंड
  • संघर्ष: घोड़े-खच्चर चलाने वाले अतुल की बदली किस्मत। IIT JAM 2025 में हासिल की 649वीं रैंक
  • हादसा: अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत, दो घायल
  • हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विशेष पौधारोपण अभियान। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!