पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : सुद्दोवाला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पत्नी द्वारा जांच की मागं

June 30, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : सुद्दोवाला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पत्नी द्वारा जांच की मागं
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। सुद्दोवाला जेल मे संदिग्ध परिस्थितियों हुई एक कैदी की मौत से परिजनों में आक्रोश है। कैदी को स्कूटी चोरी के आरोप में 22 जून को ऋषिकेश पुलिस द्वारा उनके ढालवाला स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। 

मृतक कैदी की पत्नी रीता देवी का आरोप है कि 22 जून को शाम करीब 5:30 बजे दो सिविल कपड़ों में पुलिस वाले उनके घर में आए और उनके पति को उठाकर ले गए। 

रीता देवी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में पहुंच कर पति की खोज बीन की गई तो वह वहां नहीं मिले, इसके बाद रीता देवी ढालवाला स्थित थाने में पहुंची, लेकिन यहां भी उनके पति के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं मिली। 

अगले दिन पुनः वह 2 बजे करीब कोतवाली ऋषिकेश गई तो वहां पुलिस कस्टडी में उनकी मुलाकात उनके पति रणवीर सिंह से करवाई गई। 

पुलिस द्वारा उन्हें बताया गया कि आपके पति को कोर्ट में प्रस्तुत करके जेल भेजा जा रहा है। मृतक की पत्नी रीता देवी का आरोप है की मुलाकात से पहले उनके पति के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। उनके पति के चेहरे पर काफी सूजन भी था। 25 जून को मृतक रणवीर सिंह की पत्नी दोपहर 12:30 बजे अपने पति से मिलने जिला कारागार सुद्दोवाला भी गई थी। उस दौरान उनके पति ने बताया था कि उनके पूरे शरीर में दर्द हो रहा है और उन्हें नींद की दवाइयां दी जा रही हैं। दोपहर 1:00 बजे वह अपने पति से मिलकर लौट आई और उसी शाम को 5:30 करीब जेल प्रशासन का फोन आता है कि उनके पति रणवीर सिंह रावत की मृत्यु हो गई है। 

रीता देवी ने जिला अधिकारी देहरादून को भेजें पत्र में अपने पति के मृत्यु के कर्म की जांच करने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। मृतक रणवीर सिंह बस में कंडक्टरी का काम करते थे।

Previous Post

दुखद : लद्दाख में हुए हादसे में उत्तराखंड का लाल शहीद..

Next Post

बड़ी खबर : बायोमेट्रिक, जैमर और संगीनों के साए में परीक्षा। नकलविहीन एक्जाम के लिए हाइअलर्ट पर आयोग

Next Post
झटका : UKSSSC ने 8 भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक

बड़ी खबर : बायोमेट्रिक, जैमर और संगीनों के साए में परीक्षा। नकलविहीन एक्जाम के लिए हाइअलर्ट पर आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: अगर 3 साल से नहीं किया ट्रांजेक्शन, तो पोस्ट ऑफिस बंद कर देगा आपका खाता!
  • बड़ी खबर: DM के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी।राजस्व कानूनगो निलंबित
  • एक्शन: जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज। ₹7.20 लाख का जुर्माना
  • UPSC EPFO भर्ती 2025: 230 पदों पर आवेदन शुरू। जानें योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
  • वीडियो: नैनीझील में मछलियों की रहस्यमयी मौत। कैटफिश मंगुरा पर उठे सवाल..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!