पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

SGRR खेलोत्सव-2022 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ओवरऑल चैम्पियन

December 20, 2022
in पर्वतजन
SGRR खेलोत्सव-2022 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ओवरऑल चैम्पियन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व खेलोत्सव-2022 के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

मंगलवार को गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ उदय सिंह राव, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यलाय व विशिष्ट अतिथि डॉ आर.पी. सिंह, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। छात्र मोनू रोहिला ने गणेश वन्दना पर मनमोहक प्रस्तुति दी। 

मुख्य अतिथि डॉ यू.एस. रावत ने खेलोत्सव-2022 के सभी विजेताओं, प्रतिभागियों व आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में एक टीम या खिलाडी विजेता होता है लेकिन अन्य खिलाड़ियों व टीमों को खेल भावना का परिचय देते हुए हमेशा आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलोत्सव-2022 में छात्र-छात्राओं ने जिस जोश, उत्साह, उमंग और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, इसके लिए उन्होंने सभी को दिल की गहराईयों और मन की उंचाईयों से धन्यवाद दिया।        श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर.पी सिंह, खेलोत्सव के समन्वयक डॉ मनोज गलहोत व उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

खेलोत्सव-2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम को ओवरऑल चैम्पियन के खिताब से नवाजा गया। बालक वर्ग में ह्यूमैनिटीज के अभिवन कुमार के नाम सबसे अधिक मैडल रहे, बालिका वर्ग में मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज की रिया नौटियाल सर्वाधिक मैडल जीतने वाली छात्रा के रूप में नवाजी गई। 100 मीटर फर्राटा दौड में अभिनव कुमार व रिया नौटियाल अव्वल रहे। बालक व बालिका वर्ग दोनों की रिले दौड में मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज ने परचम लहराया। रस्साकशी में मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज की टीम अव्वल रही। 

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ दिव्या नेगी घई, दिशा नेगी, यश रतूड़ी, केशव ममगाई ने किया। पुरस्कार वितरिण में अंशिका थापा व प्रियांश गौड ने सहयोग किया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ सविता पी.पाटिल, डॉ अरुण कुमार, डॉ एम ए बेग, डॉ अनिल थपलियाल, वैभव शर्मा, एसपी जोशी, विजय नेगी, आदि खेल अधिकारियों ने सहयोग किया।


Previous Post

हाइकोर्ट ब्रेकिंग : हल्द्वानी में रेलवे भूमि से एक सप्ताह में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का आदेश

Next Post

बड़ी खबर : प्राइवेट स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

Next Post
बड़ी खबर : प्राइवेट स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

बड़ी खबर : प्राइवेट स्कूलों के 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हाइकोर्ट न्यूज: एक व्यक्ति-एक वोट नियम पालन के आदेश। राज्य निर्वाचन आयोग के स्पष्टीकरण आदेश पर रोक..
  • बड़ी खबर: आपदा में आशा बने डीएम बंसल। बटोली गांव पहुंचकर बांटी राहत और सहायता
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घोटाला: ईडी ने की पूर्व डीएफओ किशन चंद के बेटों और पूर्व रेंजर की पत्नी की संपत्ति अटैच..
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध मदरसों पर कोर्ट ने मांगा शपथपत्र। सरकार तय करेगी आगे की भूमिका..
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!