पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : सीएम धामी के खाते में जुड़ी एक ओर उपलब्धि। प्रति व्यक्ति आय में 26% की बढ़ोतरी ..

October 3, 2024
in उत्तराखंड
धामी की धमक: रोड शो से अब तक जुटाया 1 लाख 24 हजार करोड़ का निवेश
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

राज्य में वर्ष 2023 24 में प्रति व्यक्ति आय 26% बढ़ी है। और GSDP में भी 1.3 गुणा उछाल देखा गया हैं। राज्य में 15 से 29 आयु वर्ग में बेरोजगारी दर कम हो गई है। साल-2022-23 में राज्य की बेरोजगारी दर 14.2 प्रतिशत थी वहीं साल-2023-24 में घटकर ये 9.8 प्रतिशत रह गयी है।
डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को मीडिया सेंटर सचिवालय में आंकड़े पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने साल-2022 में आगामी 5 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। पिछले 20 माह में इसमें 1.3 गुणा वृद्धि हुई है।
राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में 2 लाख 5 हजार रूपये थी. 2023-24 में यह बढ़कर 2 लाख 60 हजार रूपये हो गई है। दो सालों में राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 26 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय स्तर पर दो सालों में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 50 हजार 906 से बढ़कर 1 लाख 84 हजार हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रति व्यक्ति आय में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि भारत सरकार के PLF सर्वेक्षण के अनुसार राज्य का साल-2022- 23 में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 15 से 29 आयु वर्ग में 43.7 प्रतिशत था, साल-2023-24 में बढ़कर ये 49 प्रतिशत हो गया है।
राज्य का वर्क पॉपुलेशन रेशियो 37.5 प्रतिशत से बढ़कर 44.2 प्रतिशत हो गया है।
15 से 59 आयु वर्ग में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 60.1 से बढ़कर 64.4 प्रतिशत और वर्क पॉपुलेशन रेशियो 57.2 से बढ़कर 61.2 प्रतिशत हो गया है।
राज्य में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 56 से बढ़कर 60.7 प्रतिशत और वर्क पॉपुलेशन रेशियो 53.5 से बढ़कर 58.1 हो गया है।
राज्य में वर्क पॉपुलेशन रेशियो में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। 15 से 29 आयु वर्ग में यह 26.1 प्रतिशत से बढ़कर 32.4 प्रतिशत और 15 से अधिक आयु वर्ग में 37 प्रतिशत से बढ़कर 43.7 प्रतिशत हुई है।
उन्होंने कहा कि राज्य में लखपति दीदी योजना और महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने की वजह से भी महिलाओं के वर्क पॉपुलेशन रेशियो में वृद्धि हुई है।
उत्तराखण्ड में एक साल में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य सरकार की नई नीतियों और पुरानी नीतियों में संशोधन व रोजगार और स्वरोजगार के लिए चलाए गए कार्यक्रमों से भी GSDP में वृद्धि हुई है। राज्य में पर्यटन, विनिर्माण क्षेत्र और सरकारी नौकरियों में लोगों को अधिक रोजगार मिला है।


Previous Post

डीजीपी के लिए सीएम के पसंदीदा अभिनव के लिए केंद्र की ना ! अब इनके नाम पर बन सकती है सहमति

Next Post

हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप। एक छात्रा की मौत, कई घायल..

Next Post
हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप। एक छात्रा की मौत, कई घायल..

हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप। एक छात्रा की मौत, कई घायल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित,एक की वेतन वृद्धि रोकी। जानिए मामला ..
  • ब्रेकिंग:  10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पेयजल निगम के चीफ इंजीनियर सस्पेंड
  • संघर्ष: घोड़े-खच्चर चलाने वाले अतुल की बदली किस्मत। IIT JAM 2025 में हासिल की 649वीं रैंक
  • हादसा: अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत, दो घायल
  • हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विशेष पौधारोपण अभियान। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!