पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

खूनी फ्लाईओवर के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी 

April 28, 2019
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

फ़्लाईओवर को चार लेन बनाने व लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय कर हत्या के मुकदमें करने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना के नेतृत्व में कैंट कांग्रेस के पार्षदों पूर्व पार्षदों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आज बल्लीवाला में फ्लाईओवर का एन एच अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

इस दौरान वहाँ राज्य सरकार के क्षेत्रीय विधायक व एन एच के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन कर फ्लाईओवर को फोर लेन करने व वर्तमान फोर लेन फ्लाईओवर को फोर लेन को टू लेन करवाने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुक़दम्मा कायम कर कार्यवाही करने की मांग की।

श्री धस्माना ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मूलतः बल्लीवाला में चार लेन फ्लाईओवर प्रस्तावित था, जिसकी भूमि अधिग्रहण सहित निर्माण की लागत 155 करोड़ प्रस्तावित थी, किन्तु स्थानीय बीजेपी विधायक हरबंस कपूर द्वारा क्षेत्र के चंद व्यापारियों की भूमि अधिग्रहण रुकवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर शासन पर दबाव बना कर इसे टू लेन कर दिया गया। धस्माना ने कहा कि शुरू होने से लेकर अब तक इस फ्लाईओवर में दर्जनों दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं, जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी हैं। धस्माना ने कहा कि सरकार को तत्काल इस फ्लाईओवर को फोर लेन करने की कार्यवाही करनी चाहिए। अगर सरकार ने ऐसा नही किया तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
आज के प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश धीमान, पार्षद सुमित्रा ध्यानी ,पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद समिधा गुरुंग, अनुराग गुप्ता, दीवान बिष्ट, प्रमोद गुप्ता, घनश्याम वर्मा, प्रताप असवाल, संतोष सैनी, इज़हार, मेहताब, कासिफ, सागर गुरुंग, अनिल बस्नेत, पंकज अग्रवाल, अनुज दत्त शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Previous Post

खूनी फ्लाईओवर के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी 

Next Post

ब्रेकिंग : चारधाम बस पार्किंग में आग से चार बसें खाक, आग पर काबू 

Next Post

ब्रेकिंग : चारधाम बस पार्किंग में आग से चार बसें खाक, आग पर काबू 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सेलिब्रिटी नाइट: गायक अखिल के सुरों पर झूमे छात्र
  • बड़ी खबर: सिचाई नहरें क्षतिग्रस्त, विभाग पस्त काश्तकार त्रस्त
  • दाबकी कला में तालाब व ग्रामभूमि पर कब्जा: हाईकोर्ट ने सरकार को 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश**
  • हाइकोर्ट न्यूज: अवैध खड़िया खनन पर लगी रोक जारी..
  • बड़ी खबर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर  तीन हजार से अधिक आपत्तियां। डीएम करेंगे निपटारा
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!