पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

आरएसएस के सिपाही से लेकर मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे त्रिवेंद्र रावत

March 18, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। संघ के खांटी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत आज उत्तराखण्ड के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रावत तीसरी बार डोईवाला से विधायक चुने गए हैं।
20 दिसंबर 1960 को पौड़ी गढ़वाल के खैरासैंण (जयहरीखाल) में फौजी परिवार में जन्में त्रिवेंद्र रावत ने पत्रकारिता से पीजी की पढ़ाई की है। वह 19 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े। दो साल बतौर स्वयं सेवक संघ की शाखाओं में नियमित रूप से गए और वर्ष 1981 में संघ की नीतियों से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने बतौर प्रचारक का काम करने का संकल्प लिया। रावत 1985 में भाजपा के देहरादून महानगर के प्रचारक बनें।
रावत 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और वर्ष 1993 में संघ की ओर से उन्हें भारतीय जनता पार्टी में संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। 1997 से 2002 तक प्रदेश संगठन मंत्री रहते हुए इस दौरान सम्पन्न सभी विधानसभा, लोकसभा एवं विधान परिषद के चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली। इसके बाद राज्य आंदोलन में भी त्रिवेंद्र रावत की अहम भूमिका रही। वह कई बार गिरफ्तार हुए और जेल भी गए। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड अलग राज्य बनाये जाने के बाद पहली बार 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में डोईवाला से जीत दर्ज की। उन्होंने जीत का सिलसिला बरकरार रखा और 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में डोईवाला से एक बार फिर विजयी हुए। 2007 से 2012 तक बीजेपी सरकार में कृषि मंत्री रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव में वह रायपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए। 2014 में डोईवाला सीट पर हुए उपचुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने माह अक्टूबर 2014 में उन्हें झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। इन्हीं के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई और जब से आजतक उन्होंने झारखंड के प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का सफल निर्वहन कर पार्टी को मजबूत बनाये रखा। एक बार फिर रावत को केन्द्रीय नेतृत्व ने नमामि गंगे समिति के राष्ट्रीय संयोजक के पद से नवाजा। विधानसभा चुनाव 2017 में रावत तीसरी बार डोईवाला विधानसभा से रिकार्ड 24869 मतों से विजयी होकर विपक्षी कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को पराजित किया। और 17.03.2017 को विधान मण्डल दल के नेता चुने जाने के बाद वे आज अपराह्न 3.30 बजे उत्तराखण्ड के 9वें मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगे। नयी सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह में आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी सिरकत करेंगे।


Previous Post

राकेश ने जगाई स्वरोगार की अलख

Next Post

हरिद्वार में हारा जातिवाद

Next Post

हरिद्वार में हारा जातिवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक के दो शाखा प्रबंधक निलंबित।आठ की सैलरी रोकी..
  • बड़ी खबर: सभासद से अभद्रता मामले में कोतवाली में हंगामा। कॉन्स्टेबल को पड़ा दौरा..
  • PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके नाम पर तो नहीं ले लिया फर्जी लोन? ऐसे करें तुरंत चेक | जानिए पूरा प्रोसेस!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!