पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

भिखारियों का होगा सत्यापन : खबर का असर

May 15, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT
बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन में उदासीन पुलिस।
खबर के बाद जागा पुलिस प्रशासन धाम से इंपोर्टेड भिखारियों को खदेड़ने के लिए 15 दिन चलेगा अभियान।
गिरीश गैरोला
 चार धाम यात्रा के दौरान देश-विदेश के यात्रियों और पर्यटको के साथ बिन बुलाए मेहमान की तरह इम्पोर्टेड भिखारियों की भीड़ पर पर्वतजन की खबर के बाद पुलिस प्रशासन नींद से जागा है। उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान ददन पाल ने बताया कि भीख मांगना अपराध है लिहाजा अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के निर्देश पर 15 मई से अगले 15 दिनों तक यात्रा मार्ग से भिखारियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान इन पर कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
गौरतलब है  कि पर्वतजन ने चार धाम यात्रा मार्ग पर पर्यटकों से रुद्राक्ष की माला बेचने के नाम पर बाहर से आये से संदिग्धों और भिखारियों  के सत्यापन की खबर प्रकाशित की थी। पुलिस कप्तान ने कहा कि बाहरी लोगों के सत्यापन का सिलसिला लगातार जारी रहता है, किन्तु पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुछ चौकाने वाले तथ्य सामने आए है जिससे स्पष्ट हित है कि खुद पुलिस महकमा ही बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर गंभीर नही है।
एसपी ददन पाल ने बताया कि जनपद में वर्ष 2015 में सत्यापन के लिए भेजे गए 600 आवेदनों में से 571 सत्यापित होकर वापस आये हैं, जबकि 29 मामले अभी भी पेंडिंग हैं। इसी तरह वर्ष 2016 में 584 मामले भेजे गए जिनमे से 571 वापस आ गए जबकि 13 अभी भी लंबित है, वर्ष 2017 में 137 में से 123 मामले सत्यापित होकर वापस आये किन्तु 14 अभी तक नही मिले, वर्ष 2018 में अभी तक 608 मामले भेजे गए जिनमे से 248 वापस आये और 360 अभी भी पेंडिंग है।
इस दौरान इन संदिग्धों पर कैसे पुलिस नजर रखती है अथवा कब तक उनके सत्यापन होने का इंतजार करेगी इसका कोई ठोस जबाब विभाग के पास नही है। इस दौरान उक्त व्यक्ति कहां गया इसकी निगरानी संभव नही है।
 पुलिस कप्तान ने बताया कि सत्यापन के पेंडिंग मामलों के लिए बाहरी जनपदों और बाहरी प्रदेशों के पुलिस थानों से बराबर रिमाइंडर भेजकर अनुरोध किया जाता है। इस दौरान स्थानीय  पुलिस की मजबूरी है कि वो कोई भी कार्यवाही नही कर सकती है। और कानून में मौजूद इन्ही सुराखों के चलते अपराधी अपना काम कर चलते बनता है और पुलिस लकीर पीटती रह जाती है।

Previous Post

वैल्हम गर्ल्स की सुरक्षा से समझौता, हुआ विवाद

Next Post

ब्रेकिंग: गौकशी को ले जाते छह बैल, दो गाय पकड़े।

Next Post

ब्रेकिंग: गौकशी को ले जाते छह बैल, दो गाय पकड़े।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • भ्रष्टाचार: अब इस IFS ने कर दिया कॉर्बेट 2 घोटाला।  CBI और ED से जांच की सिफारिश 
  • बड़ी खबर : राशन कार्ड धारक हो जाए सावधान ।25 लाख से ज्यादा राशन कार्ड होंगे रद्द !
  • एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल
  • बड़ी खबर: 25 OTT ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक | हो जाए सावधान,जानिए पूरी लिस्ट
  • बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक के दो शाखा प्रबंधक निलंबित।आठ की सैलरी रोकी..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!