एक्शन : 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल

उत्तराखंड:
शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने लक्सर तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत वह एक पीड़ित व्यक्ति से भूमि की सीमा में संशोधन करने के नाम पर ले रहा था।

📍 रिश्वत की मांग 40 हजार से शुरू होकर 20 हजार पर तय हुई

विजिलेंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार वर्तमान में कानूनगो का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। लक्सर निवासी एक व्यक्ति की भूमि की सीमाओं में परिवर्तन (संशोधन) होना था। पीड़ित कई बार कार्यालय के चक्कर काट चुका था।

दो दिन पहले जब पीड़ित की मुलाकात सुभाष कुमार से हुई, तो लेखपाल ने सीधा रिश्वत की मांग कर डाली। शुरुआत में 40 हजार रुपये की डिमांड की गई थी, लेकिन बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में काम करने की बात तय हुई।

🚨 विजिलेंस ट्रैप में फंसे सुभाष कुमार

पीड़ित व्यक्ति रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने पूरी जानकारी विजिलेंस को दे दी। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप योजना बनाई और पीड़ित को तय राशि के साथ लेखपाल के पास भेजा।

जैसे ही सुभाष कुमार ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, पीछे से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

🏠 घर और कार्यालय पर भी तलाशी जारी

विजिलेंस अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद सुभाष कुमार के निवास और कार्यालय पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
निदेशक विजिलेंस डॉ. वी. मुरुगेशन के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है, जिनकी जांच प्रक्रिया जारी है।

⚖️ आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

विजिलेंस ने बताया कि लेखपाल सुभाष कुमार को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट, देहरादून में पेश किया जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो अन्य संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई संभव है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts