पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

मोदी को गाली देने का दिया त्रिवेंद्र रावत ने ईनाम

March 1, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

27 फरवरी 2018 को भारतीय जनता पार्टी की देहरादून इकाई की जिला कार्यकारिणी घोषित हुई। जिसमें तमाम पदों के साथ मोर्चा के अध्यक्ष भी तैनात किए गए। देहरादून के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने जो सूची जारी की, उसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा को फोकस किया गया। या कहें कि जिलाध्यक्ष देहरादून ने त्रिवेंद्र रावत के कहने पर कार्यकारिणी घोषित की।

मोदी को गाली देने का ईनाम जिलाध्यक्ष बनाकर दिया

डोईवाला विधानसभा के तमाम लोगों के बीच सबसे विवादित नाम भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए विपुल मैंदोली का है। विपुल मैंदोली विगत कुछ समय से डोईवाला विधानसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए काम कर रहे हैं। ये वही विपुल मैंदोली हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा में एंट्री की। विपुल मैंदोली को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाने पर भारतीय जनता पार्टी में कलह मची हुई है। ये वही विपुल मैंदोली हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री श्री 1008 कहते हुए लिखा था

कि,- ‘नरेंद्र मोदी की ब्लैक मनी को व्हाइट करने की स्कीम काले धन को पार्टी फंड में जमा करने वाली है। यही नहीं विपुल मैंदोली ने नोटबंदी के निर्णय पर कहा था कि दो हजार रुपए का नया नोट तो ऐसा लग रहा है मानो चूरन के साथ आने वाला नोट हो।

विपुल मैंदोली ने तब भारतीय जनता पार्टी की कलई खोलते हुए बताया कि भाजपा में विधानसभा, लोकसभा के टिकट खरीदे जाते हैं। मैंदोली ने भारतीय जनता पार्टी की ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े किए। साथ ही साथ यह भी लिखा कि नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का निर्णय बहुत बुरा है। आखिर में उन्होंने गरीबों की बददुआ से नरेंद्र मोदी के गिरने की भविष्यवाणी की थी।


सवाल यह है कि एक ओर डबल इंजन के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत सुबह से शाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का गुणगान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को देहरादून जिले का युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बना दिया है, जिसने नरेंद्र मोदी की नीतियों की पोल खोलकर रख दी।

प्रचंड बहुमत वाली सरकार का यह निर्णय भाजपा के भीतर कुछ दिनों से तूफान लाए हुए है। देखना है कि इस निर्णय पर मचे तूफान को अब भाजपा कैसे संभालती है!


Previous Post

गौ की चिंता में विधायक गोपाल

Next Post

जमरानी मे जमकर अवैध दोहन। 35 की रायल्टी,55 की निकासी

Next Post

जमरानी मे जमकर अवैध दोहन। 35 की रायल्टी,55 की निकासी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • No update
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • हाइकोर्ट न्यूज: शराब नीति उल्लंघन पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट। बार कारोबारियों के अतिक्रमण की जांच के निर्देश..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!