बड़ी खबर: उत्तराखंड में बारिश से राहत के आसार, लेकिन अभी भी 124 सड़कें बंद..

देहरादून, 10 जुलाई 2025 उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज (बुधवार) कुछ राहत की उम्मीद जताई है। चार जिलों में येलो अलर्ट […]

देहरादून, 10 जुलाई 2025

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज (बुधवार) कुछ राहत की उम्मीद जताई है।

चार जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राज्य के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बिजली गिरने के आसार हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आज बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

124 सड़कें अब भी बंद, युद्धस्तर पर बहाल करने का प्रयास
राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुल 154 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था, जिनमें से 30 सड़कों को खोल दिया गया है। अब भी 124 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मंत्री सतपाल महाराज ने दिए सख्त निर्देश
राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का फोन बंद न मिले। उन्होंने कहा कि रास्ते बंद होने की सही जानकारी तुरंत लोगों तक पहुंचाई जाए।

मंत्री ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। यदि कोई सड़क बंद होती है तो इसकी जानकारी यात्रियों को उनके अगले गंतव्य पर पहले ही दे दी जाए। वैकल्पिक मार्गों की सूचना भी यात्रियों को समय से दी जानी चाहिए।”

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts