पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

वीडियो: महिला बनी संत की जान की दुश्मन ! क्या है पूर्व विधायक से कनेक्शन!

April 19, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare

कुमार दुष्यंत/हरिद्वार

 क्यूं महिलाएं बनी संत की जान की दुश्मन?

अखाड़ा परिषद के लापता संत मोहनदास की गुमशुदगी का रहस्य अभी सुलझा नहीं कि परिषद के राष्ट्रिय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने अपने एक ओर संत व निरंजनी अखाड़े  के सचिव वरिष्ठ संत रामानंद पुरी की जान को खतरा बताया है।रोचक बात ये है कि नरेंद्र गिरी ने जिन लोगों से संत की जान को खतरा बताया है।उनमें दो महिलाएं भी हैं।वैसे पूरा मामला करोडों की संपत्तियों पर नियंत्रण का है।पुलिस के आला अधिकारी मामले पर निगाह लगाए हुए है।

Video Player
https://parvatjan.comwp-content/uploads/2018/04/VID-20180419-WA0023.mp4

Media error: Format(s) not supported or source(s) not found

Download File: https://parvatjan.comwp-content/uploads/2018/04/VID-20180419-WA0023.mp4?_=1
00:00
00:00
00:00
Use Up/Down Arrow keys to increase or decrease volume.

हरिद्वार के समृद्ध अखाड़ों मे एक निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामानंद पुरी ने दो दिन पूर्व एडीजी अशोक कुमार से मिलकर अखाड़े  के संत रविंद्र पुरी पर उनकी सैकड़ों  करोड़ की सम्पत्ति हड़पने का आरोप लगाया था।जिसके जवाब में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी व रविंद्र पुरी ने कुछ लोगों द्वारा महंत रामानंद पुरी को बंधक बनाकर उनसे मनचाहा बयान दिलवाने का आरोप लगाया है।अखाडा परिषद के संतों का ये भी आरोप है कि संत रामानंद पुरी को षडयंत्र के तहत ड्रग्स दी जा रही हैं।जिससे उनकी जान को खतरा है।


रामानंद पुरी हरिद्वार में कई बीघों में फैले रामानंद इंस्टीट्यूट के संस्थापक हैं।हरिद्वार में हरकीपैडी के बाद दूसरे प्रमुख दर्शनीय स्थल मंशादेवी मंदिर के प्रमुख होने के साथ-साथ वह कई सम्पत्तियों से सीधे-सीधे जुडे हैं।पिछले दिनों उनके अखाडे के प्रमुख महंत रविंद्र पुरी ने कुछ लोगों द्वारा इन सम्पत्तियों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिशों के आरोप लगाते हुए इन सम्पत्तियों एवं संस्थाओं का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था।जिसके बाद अब महंत रामानंद पुरी ने महंत रविंद्र पुरी पर ही उनकी सम्पत्तियों पर कब्जा करने का आरोप लगा दिया है।महंत रामानंद पुरी ने भी रविंद्रपुरी सहित हरिद्वार की भाजपा महिला नेत्री एकता सूरी पर भी इस काम में रविंद्रपुरी का सहयोग करने का आरोप लगाया है।एकता सूरी रविंद्र पुरी के निकट समझी जाती हैं।उधर अखाडा परिषद ने दिल्ली क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र, रामानंद इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक दीपक सहित दो महिलाओं मंजु राव व नीलम पर रामानंद पुरी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।मामला करोड़ों रुपयों की संपत्ति व संतों के विवाद के साथ महिलाओं के नाम जुुड़े होने के कारण पुलिस जांच में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।


Previous Post

विश्वभर की वानिकी में उपयोग की जा रही तकनीकियों का मूल्यांकन

Next Post

पहली बार "देवभूमि डायलाॅग" मे उत्तराखंड के रियल हीरो करेंगे संबोधित!

Next Post

पहली बार "देवभूमि डायलाॅग" मे उत्तराखंड के रियल हीरो करेंगे संबोधित!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते पेशकार रंगे हाथ गिरफ्तार
  • बड़ी ख़बर : गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत। रातभर सर्च ऑपरेशन के बाद मिला शव 
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!