पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

शहर में सहमे लोग, घूम रहा नरमांस भक्षी!

April 14, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

मामचन्द शाह

डिफेंस कालोनी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर के आस-पास आजकल एक ऐसा वन्य जीव घूम रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आशंका है कि वह बिज्जू जैसे खतरनाक नरमांस भक्षी जैसा जीव तो नहीं है! जिसका स्वभाव मौका मिलते ही छोटे बच्चों पर हमला करने वाला होता है। यही नहीं वह कब्र खोदकर भी मुर्दे से मांस खाता है। कुछ लोगों का कहना है कि ये बिज्जू नहीं, बल्कि कुरथाल है, जो शांत स्वभाव का जीव है, किंतु वन विभाग को इस मामले की भनक नहीं है।

बिज्जू एक रात्रिचर जीव है और इसका अंग्रेजी नाम हनी बडगर है। यह सीवेट प्रजाति का होता है। यह दिखने में कुरथाल जैसा, लेकिन उससे थोड़ा सा बड़ा होता है। बिज्जू भारत सरकार के वन अधिनियम के अनुसार संरक्षित श्रेणी का प्राणी है। आमतौर पर वह लोगों से डरकर इधर-उधर छिप जाता है, लेकिन जब उसे लगता है कि उसकी जान खतरे में है तो वह भयंकर तरीके से काट भी सकता है। पानी आदि की तलाश में वह जंगल से आबादी क्षेत्रों की ओर आ जाता है। लोग बिज्जू से इसलिए डरते हैं, क्योंकि बिज्जू खासतौर पर छोटे बच्चों को अपना निशाना बनाता है और पालतू छोटे जानवरों को भी खा जाता है। इसके अलावा दफन किए इंसानी शवों को नोचकर भी वह अपना पेट भरता है।


देहरादून शहर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर ही नहीं, यहां की राजधानी भी है। वन विभाग का मुख्य कार्यालय भी देहरादून में ही स्थित है। डिफेंस कालोनी शहर का जाना-माना इलाका है और यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का घर भी है। कालोनीवासी बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि बिज्जू या कुरथाल अचानक यहां घूम रहा है, बल्कि विगत एक साल से यह रात्रिचर जीव इस इलाके में घूम रहा है। इनकी संख्या काफी बढ़ चुकी है। वन्य जीव संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए हम डिफेंस कालोनी में जहां-जहां बिज्जू रहता है, उसका जिक्र नहीं कर रहे हैं, मगर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये कुरथाल नहीं, बल्कि बिज्जू ही है।
इस संबंध में जब मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती से पूछा गया तो उनका कहना था कि ये सिवेट कैट है। आमतौर पर यह हमला नहीं करता है, लेकिन यह दफन किए गए शवों को खाने वाला (ग्रेव डिगर) है। इनसे डरने जैसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। डीएफओ के पास जरूर इसकी जानकारी मिली होगी।
प्रभागीय  वनाधिकारी राजीव धीमान से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी है। यह जीव खतरनाक नहीं होता, किंतु ग्रेव डिगर जरूर है। इससे लोगों में थोड़ा डर तो रहता ही है, लेकिन लोगों को चाहिए कि इसे मारें नहीं। फिलहाल डिफेंस कालोनी के मामले में उनका रेस्क्यू करने का कोई प्लान नहीं है। हां प्रतिवर्ष हम डेढ़ से दो सौ बिज्जू पकड़कर वनों में छोड़ आते हैं।
इस संबंध में कालोनीवासियों ने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती और डीएफओ राजीव धीमान को अवगत करा दिया गया था। सवाल यह है कि वन विभाग के आलाधिकारी संसाधन व खबर होने के बावजूद ग्रेव डिगर जैसे जंगली जीव से कालोनीवासियों की समस्या का समाधान क्यों नहीं कर रहे?


Previous Post

ब्यूरोक्रेट का पलटवार, छुटभैयों के आए बुरे दिन

Next Post

कुमाऊं मंडलायुक्त रौतेला ने संभाला चार्ज

Next Post

कुमाऊं मंडलायुक्त रौतेला ने संभाला चार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: सीएम धामी इस दिन पहुंचेंगे पुरोला । विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण..
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड के 13 जिलों में शिक्षा सुधार की कमान संभालेंगे नोडल अधिकारी।
  • बड़ी खबर: बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया शिशु को जन्म। मचा हड़कंप ..
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ
  • क्राइम: पोकलेन ऑपरेटर ने युवक को कुचलकर की निर्मम हत्या। आरोपी फरार..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!