सोशल मीडिया से होगा प्रचार

नई टिहरी: नई टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सरकार सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर पर प्रचार-प्रसार कर सरकारी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगे है। बैठक में कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया गया कि कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो को किस तरह जनता के पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा गया है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, मुशर्रफ अली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, वीरेंद्र कंडारी, आशीष सैनी, अरिफ खान, कुलदीप पंवार, सुमित तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts