बड़ी खबर : इस जनपद में एक बार फिर चली गोली, मामला संदिग्ध।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर शहर में फिर चली गोली रुद्रपुर सिविल लाइन स्थित एक जूते की दुकान के अंदर 25 वर्षीय कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर लगी गोली, युवक को गंभीर हालत में उन्हें एम्स रेफर किया गया है, मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर शहर में फिर चली गोली रुद्रपुर सिविल लाइन स्थित एक जूते की दुकान के अंदर 25 वर्षीय कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर लगी गोली, युवक को गंभीर हालत में उन्हें एम्स रेफर किया गया है, मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल बरामद की है, और सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है, रुद्रपुर के सिविल लाइन इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब “किक्स विला” नाम की जूते की दुकान के अंदर युवा कारोबारी ध्रुव चावला घायल अवस्था में मिला, आदर्श कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय ध्रुव चावला स्वर्गीय अनिल चावला के पुत्र है और अपने पार्टनर हरजिंदर के साथ दुकान का संचालन करते थे, जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे ध्रुव ने अपनी मां से फोन पर बात की थी, और जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन जब वह रात साढ़े दस बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता हुई, इसके बाद उनकी मां ने उनके पार्टनर हरजिंदर को दुकान पर जाकर देखने के लिए कहा, जब हरजिंदर दुकान पहुंचे तो अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था, ध्रुव दुकान के भीतर खून से लथपथ बेसुध अवस्था में पड़ा था, और उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी।

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और घायल ध्रुव को अस्पताल पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया, फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है, सीओ सिटी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है, कि घटना के समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया, पुलिस आत्महत्या, हादसा या किसी आपराधिक साजिश सभी पहलुओं से जांच कर रही है, आसपास के दुकानदारों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, फिलहाल इस घटना के बाद शहर में चर्चाओं का विषय बना हुआ है और कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल है।

 

Also Read This

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेंगे टैबलेट! CM धामी के निर्देश, खातों में DBT से आएगी रकम

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत; चालक फरार

जसपुर/ऊधम सिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में बड़ी नहर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टाटा...

Related Posts