एक्सक्लूसिव वीडियो: गर्भवती सहित अन्य महिला को पीटा। खेत कब्जाने आए थे युवक

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के नानकमत्ता में जमीन पर कब्जा करने आए तीन युवकों ने एक गर्भवती समेत एक अन्य महिला के साथ मारपीट की गई। देखिए वीडियो  https://youtu.be/6gt2Aa-3794         उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में दी गई तहरीर में सतपाल सिंह द्वारा कहा गया है कि भूमि पर कब्जा करने […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के नानकमत्ता में जमीन पर कब्जा करने आए तीन युवकों ने एक गर्भवती समेत एक अन्य महिला के साथ मारपीट की गई।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/6gt2Aa-3794

        उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में दी गई तहरीर में सतपाल सिंह द्वारा कहा गया है कि भूमि पर कब्जा करने की नीयत से तीन लोग उनके खेत मे पहुंचे। तीनों ने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे सतपाल के सामने ही खेत कब्जाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों ने उसकी गर्भवती चाची रजविन्दर कौर पत्नी गुरमेज सिंह के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने उनकी पत्नी को भी नहीं बख्शा।
      जनाकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरूवार को राजस्व कर्मी जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां पुलिस भी आ धमकी। आरोपी पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट शुरू कर दी।
महिला पुलिस ने बमुश्किल गर्भवती महिला को ट्रेक्टर के नीचे से निकालकर सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। सतपाल सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत में आरोपी सिसइखेड़ा निवासी बलकार सिंह, जसवंत सिंह और दीपक जैन को नामजद आरोपित किया है। थाना प्रभारी ने तो दूरभाष पर मारपीट से साफ इंकार किया है, लेकिन वीडियो में पुलिस की मौजूदगी मे गर्भवती महिला के साथ मारपीट समझ में आ रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मामले की तहरीर मिली है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यूको बैंक पर उपभोक्ता आयोग सख्त । गोल्ड लोन में गिरवी रखे गहने लौटाने का आदेश

गोल्ड लोन को गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश जिला उपभोक्ता आयोग उधमसिंह नगर ने दिया यूको बैंक को...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

Related Posts