बड़ी खबर : रिलायंस परिवार की शादी का समारोह होगा टिहरी के इस वेडिंग डेस्टिनेशन मे। चार्टर्ड प्लेन से दिग्गजों का पहुंचना शुरू

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में एक बेहद ख़ास शादी समारोह होने वाला है। जिसमें शिरकत के लिए चार्टेड प्लेन से दिग्गज पहुंचने शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के वेस्ट इन रिसोर्ट में प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच रिलायंस समूह से जुड़े एक दिग्गज के […]

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में एक बेहद ख़ास शादी समारोह होने वाला है। जिसमें शिरकत के लिए चार्टेड प्लेन से दिग्गज पहुंचने शुरू हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के वेस्ट इन रिसोर्ट में प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच रिलायंस समूह से जुड़े एक दिग्गज के यहां यह विवाह होना है।
इस शादी के लिए अभी से मेहमानों का गुजरात के अहमदाबाद से देहरादून एयरपोर्ट चार्टेड प्लेन से पहुंचना शुरू हो चुका हैं।
कल एक चार्टर प्लेन से लगभग 165 मेहमान शादी समारोह के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, फिर वहां से 90 से ज्यादा इन्नोवा कारों का काफिला उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहले से ही था। जहां से वो सभी टिहरी के लिए रवाना हुए।
देश के पीएम मोदी लंबे समय से विदेशों की बजाय अपने देश को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने पर जोर देते आए हैं।
इस शादी में शामिल होने के लिए पुडुचेरी के राज्यपाल कैलाशनाथन भी उत्तराखंड पहुंचे हैं।
इस शादी से उत्तराखंड को आने वाले समय में बहुत फायदा होगा। इसी तरह धीरे धीरे उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगा!

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts